फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In the Archery competition, the girls of Haryana won, Punjab stood third

आर्चरी प्रतियोगिता में हरियाणा की छोरियों ने मारी बाजी, तीसरे स्थान पर रहा पंजाब

Sun, 07 Nov 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
In the Archery competition, the girls of Haryana won, Punjab stood third
प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अधिकारी। संवाद - फोटो : Sonipat
आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत साईं खेल केंद्र में रविवार को खेलो इंडिया के तहत आर्चरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। सीनियर और जूनियर वर्ग के लिए आयोजित प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के 10 राज्यों से 182 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। महिलाओं के सीनियर व जूनियर वर्ग में हरियाणा की छोरियों ने बाजी मारी, जबकि पंजाब तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

समारोह में भारतीय तीरंदाजी संघ नॉर्थ जोन के चेयरमैन राजेंद्र सिंह तोमर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। साई खेल केंद्र की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने अतिथियों व सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि राजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि खेलो इंडिया और आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत आर्चरी खिलाड़ियों का हुनर जांचने के उद्देश्य से प्रतियोगिता करवाई गई है। भारतीय तीरंदाजी संघ के नेतृत्व में साई खेल केंद्र में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए 5 दिसंबर को साई खेल केंद्र में यह प्रतियोगिता फिर होगी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि विदेशों की तर्ज पर प्रत्येक महीने के पहले रविवार को आर्चरी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। साई के अधिकारी वजीर सिंह फोगाट ने बताया कि 13 से 20 नवंबर तक ढाका में एशियन चैंपियनशिप आयोजित होनी है, जिसमें आर्चरी के खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतकर लाएंगे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी पहुंचे
आर्चरी के क्षेत्र में सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली खिलाड़ी ज्योति सुरेखा, टिशा गुलिया, ऋषभ यादव सहित कई अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रतियोगिता में पहुंचे। खिलाड़ियों ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से मनोबल बढ़ता है। पंजाब से पहुंचे आर्चरी खिलाड़ी आदित्य चौधरी ने बताया कि पहले भी वह इस तरह की कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीत चुके हैं। भविष्य में विदेशी धरती पर देश के लिए पदक जीत आर्चरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा परिणाम
सीनियर रिवर्क, महिलाएं
डबल 70 मीटर
स्थान विजेता
प्रथम वर्षा सोना, एनसीओई सोनीपत
द्वितीय तृषा पुनिया, हरियाणा
तृतीय अनुशिखा, पंजाब
--
एलिमिनेशन राउंड
प्रथम तृषा पुनिया, हरियाणा
द्वितीय दीपशिखा, हरियाणा
तृतीय अनुष्का, पंजाब
--
जूनियर रिकर्व, महिलाएं
डबल 70 मीटर
प्रथम भजन कौर, हरियाणा
द्वितीय तृषा वर्मा, हरियाणा
तृतीय अवनी, हरियाणा
--
एलिमिनेशन राउंड
प्रथम अवनी, हरियाणा
द्वितीय कीर्ति, हरियाणा
तृतीय भजन कौर, हरियाणा
--
सीनियर रिकर्व, पुरुष
डबल 70 मीटर
प्रथम सचिन गुप्ता, हरियाणा
द्वितीय राजू लाल मीणा, राजस्थान
तृतीय ध्रुव बग्गा, दिल्ली
--
एलिमिनेशन राउंड
प्रथम सचिन गुप्ता, हरियाणा
द्वितीय बसंत, हरियाणा
तृतीय कपिश, राजस्थान
--
जूनियर रिकर्व, पुरुष
डबल 70 मीटर
प्रथम विनायक वर्मा, पंजाब
द्वितीय महेंद्र चौधरी, राजस्थान
तृतीय भारत, उत्तर प्रदेश
--
एलिमिनेशन राउंड
प्रथम विनायक वर्मा, पंजाब
द्वितीय अगस्तय सिंह, हरियाणा
तृतीय रोबिन, हरियाणा
--
इस तरह के खेल का आयोजन देश में पहली बार हो रहा है। हमारे खिलाड़ी विदेशों या ओलंपिक में जब खेलने जाते हैं तो उनका प्रदर्शन बेहतर नहीं होता। इस प्रतियोगिता का मकसद खिलाड़ियों को इस खेल में पारंगत करना है। इसी उद्देश्य से अब हर महीने यह प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी। खिलाड़ी हर महीने खेलेंगे तो वह आगे भी जरूर बढे़ंगे।
- संजीव कुमार सिंह, द्रोणाचार्य अवॉर्डी, आर्चरी निर्दशक साईं खेल केंद्र, सोनीपत
--
आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया व साई बहालगढ़ के सहयोग से खेलो इंडिया व आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को लेकर आर्चरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 10 राज्यों से 182 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हर महीने के पहले रविवार को यह प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है, ताकि खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ सके।

ललिता शर्मा, कार्यकारी निदेशक, साई
--
नॉर्थ जोन आर्चरी प्रतियोगिता में 10 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लेते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता हर माह आयोजित करवाई जाएंगी। अगली बार भी यह प्रतियोगिता सोनीपत में ही होगी। उसके बाद अलग-अलग राज्यों मेें यह प्रतियोगिता होगी। इसमें अच्छे खिलाड़ी निखरकर सामने आएंगे।
- राजेंद्र सिंह तोमर, चेयरमैन, नार्थ जोन आर्चरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed