फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In protest against the Agneepath scheme, the youth took out a procession for 6 kilometers on bikes and cars.

अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने बाइकों व कारों पर निकाले 6 किलोमीटर तक निकाला जुलूस

Mon, 20 Jun 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
In protest against the Agneepath scheme, the youth took out a procession for 6 kilometers on bikes and cars.
खरखौदा शहर के बाईपास पर अग्निपथ योजना के विरोध में जुलूस निकालते युवा। संवाद - फोटो : Sonipat
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में क्षेत्र के युवाओं ने रविवार को शहर के बाईपास पर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान तेज संगीत के साथ युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों के साथ बाइक व कारों में सवार होकर छह किलोमीटर तक जुलूस निकाला। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस कर्मियों ने जुलूस निकाल रहे युवाओं को शहर के भीतर जाने से रोक दिया। युवाओं ने जुलूस को थाना कलां चौक पर खत्म किया।
विज्ञापन

युवक रविवार सुबह करीब 10 बजे गोपालपुर चौक बाईपास पर एकत्रित हुए। वहां से प्रदर्शन करते हुए शहर के बीच से गुजरना चाहे तो पुलिस ने रोक दिया। पुलिस अधिकारियों ने उनको शहर के बाईपास पर ही जुलूस निकालने के लिए कहा। युवक शहर के जिस भी चौक पर प्रदर्शन करते हुए पहुंचते, वहां तैनात पुलिस उन्हें शहर में प्रवेश करने से रोक देती। युवा रोहणा चौक, मटिंडू चौक, रोहतक चौक, खांडा चौक से होते हुए सोनीपत बाईपास चौक पर पहुंच कर एक बार फिर से शहर में प्रवेश करना चाहा, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। युवाओं ने शहर में तिरंगा फहराने के लिए जागृति स्थल पर जाने की मांग की पर पुलिस ने अनुमति नहीं दी। युवा बाईपास से थाना कला चौक पर पहुंचे और यहां पर प्रदर्शन करने के बाद लौट गए। युवाकों ने कहा कि कोई युवा अग्निपथ के हक में नहीं हैं। सरकार सीधी भर्तियों में तेजी लाए और लंबे समय से अटकीं भर्तियों को पूरा करे। अग्निपथ के माध्यम से चार वर्ष की भर्ती उन्हें स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed