फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   in Municipal Council Gohana and Dinesh Adhlakha in Municipality Ganaur crowned as Vice President

नगर परिषद गोहाना में राजबाला मलिक और नगर पालिका गन्नौर में दिनेश अधलखा के सिर सजा उप प्रधान का ताज

Wed, 31 Aug 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
in Municipal Council Gohana and Dinesh Adhlakha in Municipality Ganaur crowned as Vice President
गोहाना/गन्नौर। नगर परिषद गोहाना और नगर पालिका गन्नौर में मंगलवार को उप प्रधान का चुनाव शांतिपूर्वक हुआ। इस दौरान नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 से पार्षद राजबाला मलिक व नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 से पार्षद दिनेश अधलखा के सिर उप प्रधान का ताज सजा। चुनाव सर्वसम्मति से कराए गए। वहीं प्रशासन की ओर से उप प्रधान पद के लिए चुनाव की तैयारियां पहले ही पूरी कर रखी थी। राजबाला व दिनेश अधलखा के उपाध्यक्ष बनने पर पार्षदों और शहरवासियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

गोहाना नगर परिषद के उप प्रधान पद पर पार्षद राजबाला मलिक को सर्वसम्मति से चुना गया। सोमवार तक कयास लगाए जा रहे थे कि नगर परिषद के उपाध्यक्ष के पद पर चुनाव होगा और तीन उम्मीदवार मैदान में आ सकते हैं। रात को पार्षदों में राजबाला के नाम पर सहमति बन गई थी। मंगलवार सुबह 11 बजे नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी। ईवीएम भी मंगवाई गई थी। एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने हाजिरी के बाद दावेदारों से आवेदन मांगें। केवल वार्ड छह से पार्षद राजबाला मलिक ने आवेदन किया। सभी पार्षदों ने उन पर सहमति जताई और वह सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष बन गईं। राजबाला मलिक के पति आजाद मलिक वार्ड नंबर आठ से पार्षद हैं। एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने राजबाला मलिक को प्रमाणपत्र दिया। नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी और सभी पार्षदों ने राजबाला का स्वागत किया। इसके बाद शहर में विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस राजबाला मलिक के पुराना बस स्टैंड स्थित निवास स्थान पर पहुंच कर संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी, गोहाना मंडल के अध्यक्ष अरुण बड़ौक, युवा मंडल अध्यक्ष बंटी हंस, संजय सैनी, संजय दूहन, नरेंद्र दूहन, पार्षद ज्योति, मनीषा, नरेंद्र कुमार, जतीश, सुजीता दांगी, सुनील बंसल, मुकेश कुमार, सुमन सैनी, अंजू, रमेश, भगवती, विजय, अंजू राजौरा, प्रदीप लठवाल, निपुण सहरावत, राम सिंह सैनी, राजेश कुमार, सोनिया, सरोजबाला, बबली, जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं नगर पालिका उपप्रधान पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में पार्षदों ने सर्वसम्मति से दिनेश अधलखा को उपप्रधान बनाया। चुनाव अधिकारी एसडीएम सुरेंद्र दून को नेतृत्व में चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान किसी तरह का कोई वाद-विवाद न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे। एसडीएम सुरेंद्र दून ने बताया कि उप प्रधान के लिए एक ही नामांकन हुआ था। जिसमें सभी पार्षदों ने दिनेश अधलखा को सर्वसम्मति से उप प्रधान बनाया। दिनेश अधलखा के उप प्रधान बनने पर समर्थकों ने फूलमाला पहना कर उनका स्वागत किया। इसके बाद ढोल नगाड़ों पर नाचते हुए शहर में विजय जुुलूस निकाला गया। शहर में जगह-जगह नवनियुक्त उप प्रधान दिनेश अधलखा का स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि यह श्रेय शहर की जनता को जाता है, क्योंकि उन्होंने अच्छे पार्षद चुन कर नगर पालिका में भेजे। नगर पालिका के सदन में इस बार सभी पार्षद मिलजुल कर काम करेंगे, जिससे शहर का विकास होगा। इस दौरान नपा चेयरमैन अरुण त्यागी, भाजपा नेता राजेंद्र कौशिक, बीडीपीओ अंकिता वर्मा, एसईपीओ जयभगवान, नपा सचिव प्रदीप खर्ब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
चुनाव से पहले सांसद से मिले थे 10 पार्षद
नगर पालिका उप प्रधान पद के चुनाव से पहले सोमवार को शहर के 17 में 10 पार्षद सांसद रमेश कौशिक से मिलने पहुंचे थे। सभी 10 पार्षद शिवानी जैन को उप प्रधान बनाने की मांग कर रहे थे, लेकिन सांसद ने उन सभी पार्षदों को दिनेश अधलखा को उप प्रधान सर्वसम्मति से बनाने के लिए मना लिया था। सांसद के सुझाव पर सर्वसम्मति से दिनेश अधलखा को उप प्रधान बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed