फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In most of the wards, the development work got agitated, the councilor said - the officer responsible

ज्यादातर वार्डों में विकास कार्य लटके भड़के पार्षद बोले -अफसर जिम्मेदार

Sat, 11 Sep 2021 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
In most of the wards, the development work got agitated, the councilor said - the officer responsible
हाउस की बैठक में हंगामे के दौरान पार्षद लक्ष्मीनाराण तनेजा को सांसद व विधायक समेत सभी पार्षदों न? - फोटो : Sonipat
शहर में विकास कार्य नहीं होने के कारण निगम पार्षदों ने अधिकारियों को सवालों में घेरा। निगम पार्षद मंजीत दहिया ने पार्क की देखरेख में हो रही धांधली की शिकायत को निपटाने के मामले में संयुक्त आयुक्त पर मिलीभगत के आरोप लगाए। पार्षद लक्ष्मीनारायण तनेजा ने मेयर पर भेदभाव के आरोप लगा जमकर हंगामा किया। शहर में विकास कार्य नहीं होने के कारण निगम पार्षद काफी नाराज रहे। आधे से ज्यादा वार्डों में अभी तक काम शुरू नहीं हो पाए हैं। एडीसी कार्यालय स्थित डीआरडीए हॉल में हुई बैठक के दौरान लगे आरोप को संयुक्त आयुक्त ने बेबुनियाद बताया। इस पर सांसद रमेश कौशिक ने भविष्य में शिकायतकर्ता को भी मामले की जांच में शामिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक हुई बैठक के दौरान शहर के विभिन्न मुद्दों पर पार्षदों ने हंगामा भी किया। इस बीच नगर निगम कार्यालय में तीन-तीन वार्डों के लोगों की समस्या के समाधान के लिए जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया गया। इस दरबार में सांसद रमेश कौशिक ने भी शामिल होने की बात कही। जनता दरबार में दी जाने वाली हर शिकायत के समाधान के लिए समय निर्धारित भी किया जाएगा, ताकि भविष्य में लोगों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

शहर में विकास कार्य न होने का ठीकरा पार्षदों ने अधिकारियों पर फोड़ा। पार्षदों ने अधिकारियों पर सुनवाई न किए जाने के आरोप जड़े। पार्षद अतुल जैन ने बतौर सुबूत निगम को लिखे पत्र भी दिखाए, जिनका निगम की ओर से छह माह बाद भी कोई जवाब नहीं मिला है। पार्षद लक्ष्मीनारायण तनेजा ने अपने वार्ड में विकास कार्य न होने की शिकायत की। इस पर मेयर व पार्षद में किसी बात को लेकर हंसी-मजाक हुआ तो पार्षद ने मेयर पर भेदभाव के आरोप जड़ दिए और मेयर द्वारा कही गईं बातों को वापस लेने की बात पर अड़ गए। इस दौरान करीब 15 मिनट तक पार्षद तनेजा हंगामा करते रहे। पार्षद लक्ष्मीनारायण तनेजा को सांसद व विधायक समेत सभी पार्षदों ने बारी-बारी रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने तो पार्षद बिजेंद्र मलिक ने लक्ष्मीनारायण से माइक छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पार्षद ने पति को बैठाने की मांगी इजाजत
हाउस की बैठक में बैठने में बैठने की कुर्सियां पर्याप्त नहीं होने के कारण महिला पार्षद काफी देर तक खड़ी रहीं। वहीं पार्षद पतियों को बाहर निकालने के सांसद ने निर्देश दिए। इस पर पार्षद रेनू सैनी ने महिला पार्षदों के पतियों को बैठक में शामिल रखने की अपील की। इस पर सांसद ने कहा कि इस बैठक में मंजूरी दी है, लेकिन आगामी बैठक में ऐसा नहीं होगा। पार्षद मोनिका एडवोकेट का गला खराब होने के कारण उनके पति को बोलने का मौका दिया गया।
नगर निगम की कार्यप्रणाली अजीब
नगर निगम की तरफ से बिल्डिंग इंस्पेक्टर को जेई व एसडीओ का काम सौंपने व जेई को बिल्डिंग इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी देने पर पार्षदों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे में काम सही तरीके से नहीं हो पाते। इस पर सांसद ने कहा कि इस तरह की बात उनको पहली बार सुनने को मिली है। इस पर आयुक्त धर्मेंद्र सिंह ने जवाब दिया कि मुख्यालय के आदेश मिले हैं। साथ ही मेयर निखिल मदान ने कहा कि जो डीसी रेट पर कर्मचारी लगे हैं, वे अधिकारियों के निजी क्लर्क हैं, जबकि सरकारी क्लर्क को इधर-उधर कार्यालय में भटकाया जाता है।
जनसमस्या के समाधान के लिए छह कमेटी होंगी गठित
मेयर ने बताया कि शहर के लोगों की समस्या के समाधान के लिए छह कमेटी का गठन किया जाएगा। इनमें विकास कार्य, प्रॉपर्टी टैक्स, पानी, सीवर, स्ट्रीट लाइट से संबंधित अलग-अलग कमेटी का गठन किया जाएगा। इसके बाद निगम कार्यालय में आने वाली शिकायतों को कमेटी के माध्यम से निपटान किया जाएगा।
बैठक में इन मुद्दों पर हुई बात
- बारिश से पहले शहर के सभी सीवर की सफाई होनी चाहिए थी।
- निगम कार्यालय में सीवर की सफाई के लिए खड़ी मशीनों की मरम्मत की जानी चाहिए।
- सीवर के ढक्कनों के लिए भी सभी पार्षदों ने अपनी बातें रखीं। इस पर पार्षदों ने लोहे के ढक्कन लगाने की बात कही।
- पार्षद बिजेंद्र मलिक ने कहा कि निगम की जमीन पर जहां भी अवैध कब्जा हो रहा है, वहां पर चहारदीवारी कराकर निगम का बोर्ड लगाया जाए।
- छोटू राम से शनि मंदिर रेलवे अंडरब्रिज की तरफ भारी वाहनों को रोकने के लिए हाइटगैज लगाया जाए।
- राठधाना गांव में करीब 10 एकड़ जमीन है, जिस पर अवैध कब्जा है, उस पर पार्क के निर्माण की मांग की गई।
- पार्षद पुनीत त्यागी ने कहा कि उनके क्षेत्र में पानी की निकासी नहीं है और न ही राई गांव में ऐसा कोई रास्ता, जहां से आसानी से कोई आवागमन कर सके।
- पार्षद बबीता कौशिक ने कहा कि श्रीनगर व खान कॉलोनी में नौ माह से सफाईकर्मी नहीं जाते।
- पार्षद सूर्या दहिया ने कहा कि राठधाना रोड पर नगर निगम की 23 एकड़ जमीन है, जिस पर पंचायती विभाग का कब्जा है। इस जमीन को निगम अपने अधीन लेकर उस पर पार्क का निर्माण किया जाए।

- पार्षद सुरेंद्र मदान ने पार्क, बंदर पकड़े जाने व रेन वाटर हार्वेस्टिंग का मुद्दा उठाया।
- पार्षद अतुल जैन ने स्ट्रीट लाइट के चोरी मामले व उनकी अदायगी करने को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
- पार्षद हरिप्रकाश सैनी के लिए प्रजापत समाज के लोगों के लिए देवडू रोड पर चिह्नित जमीन की चहारदीवारी कराने की मांग की
- पार्षद मुकेश सैनी ने गांव देवडू में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को कनेक्शन दिलवाने की मांग रखी।

हाउस की बैठक में पार्षद मोनिका के पति को बोलने से टोकते पार्षद लक्ष्मीनारायण तनेजा। संवाद

हाउस की बैठक में पार्षद मोनिका के पति को बोलने से टोकते पार्षद लक्ष्मीनारायण तनेजा। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed