फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In district level Kabaddi, 63 kg players played instead of 55 kg, yet no action is taken

Sonipat News: जिलास्तरीय कबड्डी में 55 की जगह खेले 63 किलो के खिलाड़ी, फिर भी कार्रवाई नहीं

Sun, 03 Sep 2023 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
In district level Kabaddi, 63 kg players played instead of 55 kg, yet no action is taken
सोनीपत। जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता की कबड्डी स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में अधिकारियों पर गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए गन्नौर टीम के प्रशिक्षक ने लीगल नोटिस भिजवाए हैं। शिकायतकर्ता प्रशिक्षक ने आरोप लगाए हैं कि विपक्षी टीम में ओवरवेट खिलाड़ियों के खेलने दिया गया। उनकी शिकायत के बावजूद उनका मुकाबला करवाया गया। आरोप के बावजूद उस टीम को बाहर करने की बजाय विजेता घोषित कर दिया, जबकि उनकी टीम को बाहर कर दिया। यही नहीं फाइनल मुकाबला करवाए बिना ही विपक्षी टीम को द्वितीय घोषित कर दिया, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल टूटा है।
विज्ञापन


जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में 28 अगस्त को अंडर-17 आयुवर्ग में 55 किलोग्राम भारवर्ग में गन्नौर व कथूरा की टीमों के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबला में हंगामा हो गया था। सरस्वती स्कूल, मुरथल में खेले गए इस मुकाबले में गन्नौर की टीम ने कथूरा की टीम में ओवरवेट खिलाड़ियों के खेलने के आरोप लगाए थे। गन्नौर टीम प्रशिक्षक दीपक का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत कन्वीनर सरोज को दी थी। उसके बावजूद उन्होंने मैच करवाने की बात कही। मुकाबले में गन्नौर की टीम हार गई। दीपक ने बताया कि 29 अगस्त को उन्होंने जिला खेल अधिकारी (स्कूल) रामबीर सरोहा को इसकी शिकायत दी। उन्होंने कथूरा खंड की टीम के खिलाड़ियों के वजन करवाए, जिसमें एक खिलाड़ी का वजन 55 की बजाए 63.400 किलोग्राम निकला, जबकि खिलाड़ी के आवेदन में वजन 54 किलोग्राम दर्शाया गया है। उसके बावजूद गन्नौर की टीम को ही बाहर कर दिया गया, जबकि नियमानुसार अंडर प्रोटेस्ट मैच (आरोप लगाने के बावजूद) खिलवाने के बाद आरोप सिद्ध होने पर गन्नौर की टीम को विजेता घोषित कर फाइनल में जगह मिलनी चाहिए थी।
विज्ञापन


दीपक का आरोप है कि एईओ रामबीर ने कथूरा खंड की टीम को बाहर करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद कथूरा की टीम को प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान दे दिया, जबकि फाइनल मुकाबला करवाया ही नहीं गया। इस संबंध में उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया को भी शिकायत दी, लेकिन उन्होंने कार्रवाई करने की बजाय कहा कि एईओ रामबीर ही इस मामले में कार्रवाई करेंगे। प्रशिक्षक दीपक ने अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए खेल महानिदेशक व युवा मामले हरियाणा, जिला शिक्षा अधिकारी सोनीपत, एईओ सोनीपत, कन्वीनर सरोज व कथूरा खंड की अंडर-17 कबड्डी टीम के इंचार्ज के खिलाफ लीगल नोटिस भिजवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक की मांग है कि या तो गन्नौर की टीम को नियमानुसार विजेता घोषित किया जाए या फिर उनकी टीम का कथूरा की टीम के अंडरवेट खिलाड़ियों के साथ दोबारा मुकाबला करवाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर नोटिस के बाद भी अधिकारियों की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और उनकी टीम को न्याय नहीं मिलता है तो उन्हें मजबूरन अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।


मेरे पास इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है और ना ही कोई नोटिस मिला है। अगर कोई शिकायत आती है तो कन्वीनर की रिपोर्ट देखी जाएगी। उसके बाद मामले की जांच करवाई जाएगी। किसी भी खिलाड़ी या टीम के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed