फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   IMT Kharkhoda: E-auction canceled for bidding up to 50 lakh per square yard of plots

आईएमटी खरखौदा : प्लॉटों की प्रति वर्ग गज 50 लाख तक बोली लगाने पर ई-नीलामी रद्द

Fri, 28 Jan 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
IMT Kharkhoda: E-auction canceled for bidding up to 50 lakh per square yard of plots
आईएमटी के 250 प्लॉट की प्रति वर्ग गज 50 लाख तक बोली लगाने के चलते एचएसआईआईडीसी ने ई-नीलामी को रद्द कर दिया गया है। साथ ही एचएसआईआईडीसी प्रबंधन की तरफ से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का जिम्मा चीफ को-ऑर्डिनेटर इंडस्ट्रीज एवं एचओडी (एस्टेट) सुनील शर्मा को सौंपा गया है, जिससे आरोपी का पता लगाकर उस पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का मुकदमा दर्ज करवाया जा सके।
विज्ञापन

एचएसआईआईडीसी की तरफ से वीरवार को आईएमटी के 450 वर्ग गज के 250 प्लॉट की बिक्री के लिए बोली ऑनलाइन रखी गई थी, लेकिन इस बोली को कुछ बोलीदाताओं ने लाखों में पहुंचा दिया। सरकारी रेट 14 हजार 200 रुपये था, लेकिन बोली 50 लाख रुपये प्रति वर्ग गज से भी ज्यादा तक लगाई गई। ऐसे में न केवल अन्य बोलीदाताओं ने इस पर एतराज जताया है, बल्कि आईएमटी खरखौदा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान राजीव दहिया ने भी इस पर आपत्ति दर्ज करवाई थी। इस पर विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बोली को रद्द कर दिया है और जांच शुरू कर दी है। एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक विकास गुप्ता द्वारा चीफ को-आर्डिनेटर इंडस्ट्रीज एवं एचओडी (एस्टेट) सुनील शर्मा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

आईपी एड्रेस से लगाया जा रहा पता
बोली को 50 लाख तक पहुंचाकर ई-नीलामी को प्रभावित करने वालों का पता लगाया जा रहा है। उनके आईपी एड्रेस की जांच की जा रही है, जिससे पता चलेगा कि किसने ई-नीलामी में यह खेल खेला, जिसके चलते पूरी ई-नीलामी को ही रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामले में जांच शुरू कर दी गई है, पता लगाया जा रहा है कि इस सारे घटनाक्रम के पीछे कौन है। आरोपी पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
- सुनील शर्मा, चीफ को-आर्डिनेटर इंडस्ट्रीज व एचओडी (एस्टेट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed