{"_id":"66b82a392db76d299c009247","slug":"illegal-trafficking-racket-busted-in-kundli-in-sonipat-15-women-and-three-youths-arrested-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: कुंडली में अनैतिक दुर्व्यापार का भंडाफोड़, 15 महिला और तीन युवक गिरफ्तार; मॉल में मारी रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: कुंडली में अनैतिक दुर्व्यापार का भंडाफोड़, 15 महिला और तीन युवक गिरफ्तार; मॉल में मारी रेड
Sun, 11 Aug 2024 08:52 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 11 Aug 2024 08:52 AM IST
सार
सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े अनैतिक दुर्व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देर रात कुंडली के एक मॉल में छापा मारा, जिसमें 15 महिलाओं और तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत के कुंडली स्थित एक मॉल में चल रहे स्पा सेंटरों में अनैतिक दुर्व्यापार का पता लगने पर एक साथ कई टीम गठित कर छापा डाला गया। इस दौरान तीन स्पा सेंटर से 15 युवतियों व तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ अनैतिक दुर्व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुंडली के मॉल में खोले गए स्पा सेंटरों में अनैतिक दुर्व्यापार किया जा रहा है। जिसकी सूचना के बाद एसीपी मुख्यालय के मार्गदर्शन में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीमों ने कुंडली स्थित स्पा सेंटरों में एक साथ रेड की। करीब सात-आठ स्पा सेंटर की जांच की गई। जिसमें तीन स्पा सेंटर में 15 युवतियों व तीन युवकों को पकड़ा गया है। उनके खिलाफ अनैतिक दुर्व्यापार निवारण अधिनियम में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
छापा डालने से मचा रहा हडक़ंप
कुंडली के पास एक साथ पुलिस के छापा डालने से हडक़ंप मचा रहा। पुलिस ने मॉल के सभी स्पा सेंटर में जाकर बारीकी से जांच की। पुलिस ने वहां मौजूद महिलाओं से पूछताछ की। बाद में पुलिस ने तीन सेंटर में मामला संदिग्ध मिलने पर आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपी दिल्ली व आसपास के क्षेत्र समेत अन्य प्रदेशों के बताए जा रहे है।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
कुंडली क्षेत्र स्थित मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक दुर्व्यापार किए जाने की जानकारी मिली थी। जिस पर एसीपी मुख्यालय के मार्गदर्शन में टीम बनाकर छापे डाले गए। रात को 15 महिलाओं व तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। -एसआई नवीन कुमार, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।