फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   illegal liquor smuggling continue in lockdown

लॉकडाउन में लगातार जारी है अवैध शराब की तस्करी, चार गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
illegal liquor smuggling continue in lockdown
सोनीपत। लॉकडाउन के बावजूद अवैध शराब की तस्करी पर पुलिस व प्रशासन लगाम नहीं लगा पा रहा है। आए दिन कहीं न कहीं अवैध शराब तस्कर पकड़े जा रहे हैं। अब सिटी गोहाना व कुंडली पुलिस ने शराब तस्करों को काबू किया है। कोर्ट काम्पलेक्स चौकी गोहाना में नियुक्त पवन कुमार की टीम ने तीन शराब तस्करों को काबू किया है। पवन कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ खानपुर रोड बाइपास पर था। इसी दौरान पता लगा कि तीन युवक बोलेरो गाड़ी में शराब लेकर गामड़ी की तरफ से आ रहे है। पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। इसी बीच गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो वह मोडक़र भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन गाड़ी रुक गई। पुलिस ने गाड़ी सवार तीन युवकों को काबू कर लिया। गाड़ी से 12 पेटी शराब मिली। गाड़ी सवार युवकों की पहचान जौली गांव के मनीष व कुलदीप तथा आर्य नगर सोनीपत सुनील के रूप में दी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे मामले पुलिस ने बारोटा गांव के सुरेंद्र उर्फ लाला को अवैध शराब सहित काबू किया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed