फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   idea lab to be built in 10 thousand square feet in murthal university

मुरथल विश्वविद्यालय में 10 हजार वर्ग फुट में बनेगी आइडिया लैब

Mon, 29 Nov 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
idea lab to be built in 10 thousand square feet in murthal university
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मॉडल आइडिया लैब बनेगी। 10 हजार वर्ग फुट में बनने वाली आइडिया लैब के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने 4.42 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। आइडिया लैब के माध्यम से उद्योगों की आवश्यकता की पूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

एआईसीटीई ने देश के 49 निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों को आइडिया लैब स्थापित करने की मंजूरी दी है। विश्वविद्यालय में स्थापित आइडिया लैब देश में अनूठा मॉडल होगी, जो लंबे समय तक शिक्षण संस्थानों में बदलाव करने का कार्य करेगी। एआईसीटीई आइडिया लैब के माध्यम से विश्वविद्यालयों व उद्योगों में योगदान देगी। आइडिया लैब में अनुसंधान व ट्रेनिंग से संबंधित सभी राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। इसमें अनुसंधानकर्ता किसी भी मॉडल का प्रोटोटाइप विकसित करेंगे और प्रोटोटाइप में आने वाली समस्याओं का निराकरण भी करेंगे। इसके माध्यम से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि देश के शैक्षणिक संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की नवीनतम तकनीक से अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन

आइडिया लैब में मिलेंगी ये सुविधाएं
आइडिया लैब में रिसेप्शन, आगंतुक कक्ष, बैठक कक्ष, डिजाइन, विचार विमर्श कक्ष, फैकल्टी व स्टाफ के लिए कक्ष का प्रावधान होगा। इसके अतिरिक्त मैकेनिकल सेक्शन, इलेक्ट्रिक सेक्शन व सेंट्रल वर्कशॉप का स्थान भी होगा। लैब में सीएनसी राउटर, लेजर, पेंटिंग, मॉडलिंग, कास्टिंग का भी प्रावधान होगा। आइडिया लैब के निदेशक प्रो. आरके गर्ग ने कहा कि आइडिया (आइडिया डेवलपमेंट, इवैल्यूएशन एंड एप्लीकेशन) लैब में विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग व गणित के बुनियादी सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 सदस्यीय टीम गठित
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. सुरेश कुमार ने बताया कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर आरके गर्ग को विश्वविद्यालय अटल अकादमी व आइडिया लैब का निदेशक एवं प्रमुख उपदेशक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त 11 संकाय सदस्यों व 4 तकनीकी अधिकारियों व कर्मचारियों की एक टीम गठित की गई है। जो आइडिया लैब के गुरु के रूप में कार्य करेगी। लैब 21वीं सदी के कौशल प्रदान करके छात्रों की रोजगार क्षमता में उल्लेखनीय सुधार करेगी।

वर्जन
डीसीआरयूएसटी के अनुसंधान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल रही है। अखिल भारतीय तकनीकी शैक्षणिक परिषद ने विश्वविद्यालय के आधारभूत ढांचे, शैक्षणिक गुणवत्ता व अनुसंधान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता के कारण यहां अटल सेंटर प्रदान किया है। जिसके अंदर आइडिया लैब प्रदान की है। एआईसीटीई ने 5 वर्ष के आइडिया लैब के लिए 4.42 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। आइडिया लैब अनुसंधान के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।
- प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत, कुलपति, डीसीआरयूएसटी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed