फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   hundred and fifty people found corona infected, destitute and unclaimed were immersed in Haridwar

कोरोना संक्रमित, बेसहारा व लावारिस मिले सवा सौ लोगों की अस्थियों का हरिद्वार में किया विसर्जन

Sun, 27 Jun 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
hundred and fifty people found corona infected, destitute and unclaimed were immersed in Haridwar
सोनीपत। शहर के सेक्टर-15 स्थित शिव मुक्तिधाम की प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को सवा सौ लोगों की अस्थियों का सामूहिक विसर्जन धार्मिक विधान से किया। यह अस्थियां कोरोना संक्रमण के चलते मुक्तिधाम के लॉकर में रखी हुई थी। कोरोना संक्रमण से मौत होने के चलते बहुत से परिवार अपनों की अस्थियां लेने ही नहीं आए। वहीं लावारिस और बेसहारा लोगों का अंतिम संस्कार करने के बाद अस्थियों को लॉकर में रखा गया था।
विज्ञापन

शिव मुक्तिधाम प्रबंध समिति हर साल लावारिस और बेसहारा लोगों की अस्थियों का विसर्जन व समस्त धार्मिक अनुष्ठान अपने स्तर पर करती है। ऐसे लोगों का अंतिम संस्कार भी समिति की ओर से सीएनजी शवदाह गृह में किया जाता है। समिति के सदस्य साल में दो बार हरिद्वार जाकर अस्थियों का विसर्जन करते हैं। दो साल से इस अभियान में कोरोना से मरने वालों की अस्थियां भी शामिल की गई है। कोरोना संक्रमण के डर से बहुत से परिवार अपनों के अस्थियां लेने नहीं आए। ऐसे में शमशान स्थल के सेवादारों ने उन अस्थियों को अंतिम संस्कार के पंजीकरण नंबर के आधार पर लॉकर में रख दिया था। सामान्य रूप से अंतिम संस्कार के तीसरे दिन अस्थियों उठाने का प्रावधान है, लेकिन लोगों के नहीं आने पर उनको फोन पर सूचना दी जाती है।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के पदाधिकारी नरेंद्र भुटानी ने बताया कि बहुत से परिवार अस्थियों को लेने नहीं आते हैं। कोरोना से होने वाली मौत के बाद यह ग्राफ बढ़ गया है। लोग संक्रमण के डर से अस्थियों को उठाने नहीं आए। ऐसे में समिति की तरफ से ही उन अस्थियों को उठाया गया। हर बार छह महीने में 40-50 मृतकों के दाह संस्कार के बाद अस्थियों को लेकर समिति सदस्य हरिद्वार जाते थे। अब उनकी संख्या ज्यादा हो गई है। लॉकर भर जाने पर अब तीन-चार महीने में हरिद्वार जाना पड़ रहा है। रविवार को करीब सवा सौ शवों की अस्थियों को हरिद्वार ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्तिधाम प्रबंधन समिति के प्रवक्ता डॉ. डीएल मल्होत्रा ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे समिति पदाधिकारी हरिद्वार पहुंच गए थे। वहां पर 12 बजे अस्थियों का विसर्जन गंगा में किया गया। उसके बाद विधिपूर्वक शांतियज्ञ कराया गया। फिर सभी के लिए सामूहिक रूप से श्राद्ध व तर्पण किया गया। समिति की तरफ से ब्राह्मण भोज का आयोजन भी किया गया। अंत में गंगा तट पर सभी की मुक्ति की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed