{"_id":"630faf099caeb61dbb6f41c5","slug":"hsvp-disconnects-water-connections-of-50-defaulter-consumers-sonipat-news-rtk6567016136","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसवीपी ने 50 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएसवीपी ने 50 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काटे
विज्ञापन
सेक्टर-14 मार्केट में दुकान के बाहर पानी का कनेक्शन काटते एचएसवीपी कर्मी। संवाद
- फोटो : Sonipat
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से पानी के बिल जमा नहीं करने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया गया है। सेक्टर-12, 13 व 14 में बुधवार को अभियान चलाकर 30 हजार रुपये से ज्यादा राशि के पानी के बिल जमा न कराने वाले 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। साथ ही कई उपभोक्ताओं ने एक सप्ताह की मोहलत की मांग की है। इस पर एचएसवीपी के कनिष्ठ अभियंताओं ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं से लिखवाकर लिया है।
एचएसवीपी ने पानी के बिल तैयार करने और वितरण का कार्य एक एजेंसी को दिया हुआ था। एजेंसी का कार्यकाल पूरा होने पर दिसंबर 2021 के बाद से उपभोक्ताओं के पास पानी के बिल नहीं पहुंच रहे थे। जिसके चलते सेक्टर के उपभोक्ता भुगतान नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को राजस्व का नुकसान हो रहा था। इस बकाया राशि को लेकर उपभोक्ताओं को 24 अगस्त को नोटिस जारी किए गए थे। उसके बाद काफी लोगों ने पानी के बिल जमा कराए। बुधवार को भी पानी के बिल जमा कराने वाले सेक्टर वासियों की कार्यालय में भीड़ लगी रही।
शहर में कई उपभोक्ता ऐसे हैं जो लंबे समय से पानी का उपभोग तो कर रहे हैं, लेकिन बिल जमा नहीं करवाते हैं। 24 अगस्त को नोटिस मिलने के बावजूद उपभोक्ताओं ने पानी के बिल जमा कराने के लिए कदम नहीं उठाया। सेक्टर-14 मार्केट व रिहायशी क्षेत्र के अलावा सेक्टर-12 व 13 के रिहायशी क्षेत्रों में बुधवार को कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि पानी के बिल जमा न कराने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। डिफाल्टर उपभोक्ताओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने के लिए एक सप्ताह पहले नोटिस जारी किए जा चुके हैं। बिल जमा न कराने पर सेक्टर-12, 13 व 14 में विशेष अभियान चलाकर 30 हजार रुपये से ज्यादा की बकाया राशि जमा न कराने वाले उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काटे गए। पानी के कनेक्शन काटने का अभियान जारी रहेगा। -राजेंद्र शर्मा, मुख्य मीटर रीडर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण