{"_id":"662be95e54ba608ffa0745e5","slug":"hotel-operator-accused-of-not-providing-facilities-after-taking-money-sonipat-news-c-197-1-snp1001-117453-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: होटल संचालक पर पैसे लेकर सुविधा न देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: होटल संचालक पर पैसे लेकर सुविधा न देने का आरोप
Fri, 26 Apr 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। एक व्यक्ति ने मुरथल स्थित एक होटल के मालिक पर पैसे लेकर सुविधा न देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
बसंत विहार निवासी जतिन ने बताया कि 18 अप्रैल को उनकी बहन की शादी थी। शादी के लिए उसने मुरथल स्थित होटल बुक किया था। 10 लाख रुपये में होटल बुक किया और उसमें मेन्यू चयन कर 95 फीसदी पेमेंट पहले ही दे दी थी। आरोप है कि जिस दिन शादी थी तो वह होटल पहुंचे तो जो तय हुआ था उसके अनुसार वहां पर कोई सुविधा नहीं मिली। न ही खाने का सामान पूरा मिला और ना ही वेटर मिले। जगह-जगह पर कूड़ा पड़ा हुआ था। वह अपने पिता के साथ होटल मालिक से मिलने उनके कार्यालय गए तो उन्होंने पिता के साथ बदसलूकी की ओर धक्के देकर जान से मारने की धमकी देते हुए कार्यालय से बाहर निकाल दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो होटल मालिक ने उनके प्रोग्राम के समय लाइट भी बंद करवा दी। इस दौरान वहां रखे उनके बैग भी चोरी हो गए। उनके बरातियों को खाना भी नहीं मिला। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। जब डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची तो होटल मालिक मौके से भाग गए।
मुरथल थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।