फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Honey-trap gang busted: Four accused arrested for demanding money by threatening to frame a person in a false rape case.

हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़ : झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2026 04:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Jun 2026 04:40 AM IST
विज्ञापन
Honey-trap gang busted: Four accused arrested for demanding money by threatening to frame a person in a false rape case.
फोटो :: सोनीपत में हनीट्रैप के आरोप में कपड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
सोनीपत। शहर थाना पुलिस ने हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के कथित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह एक व्यक्ति को झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उनसे 20 लाख रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अदालत परिसर के पास 25 हजार रुपये लेते समय महिला समेत चार आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिला हॉल सोनीपत के मोहन नगर क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह करीब 15 वर्ष से सोनीपत में रहकर ट्रैक्टर चालक का काम करते हैं।
विज्ञापन

15 जून को उनको एक युवती का मोबाइल नंबर मिला था। बातचीत में युवती ने उनके कमरे पर आने की बात कही और बाद में सहमति से मिलने के बाद उनसे कुछ पैसे भी लिए। कुछ दिन बाद युवती और उसकी एक साथी ने उन पर गलत काम करने का आरोप लगाकर 20 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी और रकम नहीं देने पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि बाद में एक अन्य महिला ने खुद को दोनों महिलाओं की परिचित बताते हुए समझौता कराने का भरोसा दिया लेकिन इसके बाद लगातार फोन कर पैसों की मांग की जाने लगी। शिकायतकर्ता ने बातचीत की रिकॉर्डिंग भी अपने पास होने का दावा किया। आरोप लगाया कि महिलाएं व दिनेश लोगों को झूठे मामलों में फंसाकर धन उगाही का काम करते हैं।
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अदालत परिसर के पास पैसे लेने के लिए बुला रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने रणनीति के तहत शिकायतकर्ता को 25 हजार रुपये और कागजों से भरा बैग देकर भेजा तथा सादे कपड़ों में पुलिस टीम उसके पीछे लगाई गई। अदालत परिसर के निकट महिला को बैग सौंपा, पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान बैग से 25 हजार रुपये बरामद किए गए। पकड़ी गई महिला के साथ दो अन्य महिला व कालपुर निवासी दिनेश को काबू किया गया। जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed