फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   holi, roadways bus service, close

रोडवेज बसों का संचालन आधे दिन रहेगा बंद

Mon, 29 Mar 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
holi, roadways bus service, close
सोनीपत। परिवहन विभाग ने होली पर्व पर रोडवेज बसों का संचालन बंद रखने का निर्देश दिया है। धुलेंडी पर्व पर सोमवार दोपहर तक किसी भी रूट पर बसों को नहीं चलाया जाएगा। शाम में यात्रियों की संख्या को देखते हुए कुछ रूटों पर बस सेवा बहाल की जा सकती है। रविवार को दिल्ली व चंडीगढ़ रूटों पर बसों का संचालन आम दिनों की अपेक्षा अधिक किया गया, ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। होली के मद्देनजर रविवार को बसों में काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

होली से एक दिन पहले अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। रविवार को हालांकि रोडवेज प्रशासन ने कुछ रूटों पर बसों की संख्या अन्य दिनों की तुलना में अधिक कर रखी थी। आम रूटों की अपेक्षा दिल्ली, चंडीगढ़, रोहतक व बागपत रूट पर भीड़ काफी अधिक थी। ऐसे में इन रूटों पर बसों के चलाने का सिलसिला पंद्रह से बीस मिनट के अंतराल पर रखने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

वर्जन
रोडवेज बसें सोमवार को दोपहर तक नहीं चलेंगी। इस तरह का फैसला होली में हुड़दंग की संभावनाओं को देखते हुए लिया गया है। दूसरी तरफ धुल्हेंडी पर्व पर यात्रियों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल जैन, महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed