{"_id":"674cc38eeb61371217020105","slug":"himanshu-and-kajal-became-winners-of-their-categories-in-the-district-level-art-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1002-128591-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिलास्तरीय कला प्रतियोगिता में हिमांशु व काजल बने अपने वर्गों के विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिलास्तरीय कला प्रतियोगिता में हिमांशु व काजल बने अपने वर्गों के विजेता
Mon, 02 Dec 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत के अकबरपुर बारोटा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोज
सोनीपत। अकबरपुर बारोटा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। इन्हें दो वर्गों में बांटा गया था। प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में हिंमाशु व काजल विजेता बने। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र छिक्कारा व डाइट प्राचार्य रचना बाना पहुंचे। नोडल अधिकारी राई खंड शिक्षा अधिकारी रहे। जबकि अध्यक्ष विद्यालय प्राचार्य भारती ने की।
जिला सांस्कृतिक समन्यवक सुनीता ने बताया कि कार्यक्रम के चार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा पहली से पांचवीं तक क्ले माॅडलिंग, कक्षा 6 से 8 तक मास्क मेकिंग, म्यूरल मेकिंग व खिलौना बनाना शामिल रही। प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने कला कौशल का शानदार नमूना पेश किया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित कला प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले विद्यार्थी 02 दिसंबर को राज्य स्तरीय कल्चरल फेस्ट में होने वाली प्रदर्शनी में भाग लेंगे और अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने कहा कि हम कला के माध्यम से विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र छिक्कारा ने इस आयोजन के लिए बधाई दी और बच्चों को यूं हो आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डाइट प्राचार्य रचना बाना ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा। सभी विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के लिए प्रमाण पत्र और विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
कक्षा 6 से 8 के लिए निर्णायक मंडल की भूमिका निकेंद्र, रविंद्र, दुर्गेश व कक्षा पहली से पांचवीं के लिए रीना, सुमन व रविन ने निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को पांच हजार, द्वितीय को तीन हजार, तृतीय को 2500 और सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1100 रुपये विभाग की तरफ से विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजे जाएंगे।
पहली से पांचवीं कक्षा तक का परिणाम
स्थान विजेता स्कूल
प्रथम हिमांशु, पांचवीं राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर
द्वितीय मिष्ठी, चौथी राजकीय प्राथमिक पाठशाला, मोहाना, सोनीपत
तृतीय दुर्गा, चौथी राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला, अकबरपुर बारोटा
सांत्वना तनीषा, पांचवीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला, ठरू उल्देपुर
छठी से आठवीं कक्षा तक का परिणाम
प्रथम काजल, आठवीं पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर बारोटा
द्वितीय अंजली, सातवीं पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुंडली
तृतीय चांदनी, आठवीं राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेवड़ा
सांत्वना तन्नू, आठवीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल