फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Himachal woman arrested with 2.5 kg of hashish

कुल्लू के लिए :::::::::: हिमाचल की महिला और साथी ढाई किलो चरस के साथ गिरफ्तार

Sat, 07 Feb 2026 07:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 07 Feb 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Himachal woman arrested with 2.5 kg of hashish
कुंडली क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में राधा देवी और उसका साथी नरेश। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। कुंडली क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए उसकी सरगना हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की रहने वाली राधा और उसके साथी नरेश को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के कई नशा तस्करों के संपर्क में रहने वाली राधा और इसके साथी से ढाई किलो चरस बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार राधा देवी का पिता हरियाणा में नशा सप्लाई करता था। पिता की मौत और पति के पंजाब की एक जेल में नशा तस्करी के आरोप में सजा काटने के चलते राधा ने भी इस धंधे में पैर रख दिया। हरियाणा और पंजाब में नशा सप्लाई के लिए यह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करती थी ताकि उस पर किसी को शक न हो।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच कुंडली प्रभारी जितेंद्र हुड्डा ने बताया कि टीम को राधा और इसके साथी नरेश के सोनीपत में चरस सप्लाई करने के लिए आने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 8 लाख रुपये की ढाई किलो चरस बरामद की गई। अभियोग दर्ज करने के बाद दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed