फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Heavy vehicles will not go to Delhi on the eve of Republic Day.

Sonipat News: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली नहीं जाएंगे भारी वाहन

Fri, 23 Jan 2026 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not go to Delhi on the eve of Republic Day.
सोनीपत में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर वाहन की चेकिंग करती पुलिस। स्रोत: प्रवक्ता
सोनीपत। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के चलते 25 जनवरी की शाम 6 बजे से अगले दिन दोपहर डेढ़ बजे तक जीटी रोड से दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से संबंधित चौकी प्रभारियों व ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीसीपी प्रबिना पी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के समन्वय के लिए दिल्ली में भारी वाहनों का आवागमन बंद किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

25 जनवरी को शाम 6 बजे से 26 जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे तक भारी वाहन दिल्ली में नहीं जा सकेंगे। ऐसे में चालकों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशानी से बचने के लिए अपनाएं ये रूट
लोगों को परेशानी से बचाने के लिए चालक दिल्ली की ओर जाने के लिए पानीपत के सनौली होकर वाया बागपत जा सकते हैं वहीं, पानीपत की ओर जाने वाले वाहन चालक गढ़मिरकपुर से होते हुए बागपत जा सकते हैं। साथ ही केजीपी व केएमपी के साथ ही वाहन चालक 334बी के रास्ते भी अपने गंतव्य की तरफ जा सकते हैं।


यहां रहेंगी पार्किंग

वाहन चालकों को हाईवे पर वाहन नहीं खड़े करने दिए जाएंगे। दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन चालक बड़ी औद्योगिक क्षेत्र, कुराड़ बाईपास के साथ, राई एजुकेशन सिटी व कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में वाहन खड़े कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed