{"_id":"66ca65fe8bd0dd7a8e0cd967","slug":"heard-the-problems-of-prisoners-by-setting-up-a-camp-in-the-prison-premises-sonipat-news-c-197-1-snp1008-123451-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कारागार परिसर में शिविर लगाकर सुनी बंदियों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कारागार परिसर में शिविर लगाकर सुनी बंदियों की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शिव युवा शक्ति संघ ने कारागार परिसर में अधीक्षक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में शिविर लगाया। शिविर में कारागार अधीक्षक ने जरूरतमंद बंदियों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर समाधान करवाया। शिविर उन बंदियों के लिए लगाया गया, जिनसे मुलाकात के लिए कोई नहीं आता। संघ की ओर से इन बंदियों को कपड़े व खाद्य सामग्री भी वितरित की गई।
कारागार अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना पुण्य का कार्य है। भगवान ने हमें आर्थिक तौर पर संपन्न बनाया है तो वह अच्छे कर्मों का ही परिणाम है। ऐसे व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। सामाजिक संस्था समय-समय पर जरूरतमंद बंदियों की सहायता के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाती है। शिव युवा शक्ति संघ के संस्थापक दीपक कुमार ने कहा कि संस्था जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रयासरत है, आगे भी रहेगी। उन्होंने कारागार के उप अधीक्षक अमित कुमार को उनकी अच्छी कार्यशैली के लिए सम्मानित भी किया। शिविर में कारागार के उप अधीक्षक कृष्ण कुमार व संस्था से ओमनारायण, उमेश कुमार व नीरज कुमार मौजूद रहे।