फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Health is deteriorating due to difference in temperature between day and night.

Sonipat News: दिन-रात के तापमान में अंतर से बिगड़ रहा स्वास्थ्य

Thu, 23 Nov 2023 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Health is deteriorating due to difference in temperature between day and night.
फोटो 30. सोनीपत के नागरिक अस्पताल में बीमार बच्चोंका उपचार करती बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. अलंकृता ग
सोनीपत। मौसम में परिवर्तन के साथ दिन-रात के तापमान में अंतर आने लगा है। दिन का तापमान 25.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे बच्चों व बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में बच्चों की ओपीडी बढ़कर 200 से 300 हो गई है तो बुजुर्गों की ओपीडी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से बच्चों और बुजुर्गों को वायरल बीमारियां जकड़ने लगी हैं। बच्चों को डायरिया, वायरल फीवर, निमोनिया का खतरा है। बुजुर्गों को सबसे अधिक खतरा एलर्जिक ब्रोंकाइटिस (सांस फूलने की बीमारी) का है। दरअसल मौसम में दिन में गर्मी आ गई है। चिकित्सकों का कहना है कि सुबह-शाम ठंड हो रही है। दिन और रात के तापमान में काफी अंतर होने से लोग सर्दी में बचाव में लापरवाही करने लगे हैं। यही कारण है कि बच्चे और बुजुर्ग बीमारी की चपेट में अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन

बुजुर्गों को सांस लेने में हो रही दिक्कत
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि इस मौसम में वायरल बुखार का खतरा बढ़ गया है। इसमें मरीज को पहले बुखार होता है, फिर खांसी और सांस की परेशानी होने लगती है। फेफड़ों की नली में सूजन आ जाती है, जिससे सांस लेने में परेशानी होती है। कभी भी हार्ट पर अधिक लोड पड़ने से मौत तक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों में वायरल इंफेक्शन अधिक
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अलंकृता गेरा ने कहा कि बदलते मौसम में बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इस मौसम में वायरल इंफेक्शन का खतरा अधिक होता है। बच्चों में वायरल फीवर, निमोनिया, सर्दी, खांसी, जुकाम आदि की शिकायत होती है।




ऐसे करें बचाव
बच्चों को सुबह-शाम पूरी बाजू के ऊनी कपड़ा पहनाकर रखें।

बच्चों को ठंडी चीज खाने के लिए न दे, दूध भी गुनगुना करके दें।
बुजुर्ग सुबह-शाम बाहर टहलने न निकलें । हल्की धूप के बाद हल्का ऊनी कपड़ा पहनकर निकलें।
जब बाहर टहलने निकलें तो जहां तक संभव हो मास्क लगा लें। धूल और धुआं से बचकर रहें। इससे फेफड़ों में संक्रमण की संभावना कम होगी।
हृदय और उच्च रक्तचाप वाले मरीज विशेष सतर्क रहें। समय से दवा लें। सांस लेने में परेशानी पर चिकित्सक की सलाह लें।

फोटो 30. सोनीपत के नागरिक अस्पताल में बीमार बच्चोंका उपचार करती बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. अलंकृता ग

फोटो 30. सोनीपत के नागरिक अस्पताल में बीमार बच्चोंका उपचार करती बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. अलंकृता ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed