फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   he chairman of the Department of Community Medicine of the Medical College suspended, investigation was going on in many cases including harassing the girl student of Kashmir

मेडिकल कॉलेज के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष निलंबित, कश्मीर की छात्रा को परेशान करने समेत कई मामलों में चल रही थी जांच

Thu, 13 Jan 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
he chairman of the Department of Community Medicine of the Medical College suspended, investigation was going on in many cases including harassing the girl student of Kashmir
राज्य के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग ने गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. जेपी माजरा को निलंबित कर दिया है। डॉ. माजरा की कश्मीर की छात्रा को परेशान करने समेत कई मामलों को लेकर जांच चल रही है। विभाग ने उन्हें किस मामले में निलंबित किया है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। कॉलेज प्रशासन मुख्यालय से मार्गदर्शन लेकर आगामी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज में विभिन्न राज्यों की छात्राएं पढ़ती हैं। 2017-18 में जम्मू-कश्मीर में विवाद चल रहा था, जिसके चलते कश्मीर की एक छात्रा समय पर कॉलेज नहीं आ सकी थी। उस छात्रा ने कम हाजिरी होने पर डॉ. जेपी माजरा पर उसे परेशान करने का आरोप लगाकर हेल्थ एवं साइंस विश्वविद्यालय के अधिकारियों को ई-मेल से शिकायत भेजी थी। इस विवाद में राज्य महिला आयोग की टीम ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जांच की थी। तब कॉलेज की महिला चिकित्सकों ने भी आयोग की टीम के सामने डॉ. जेपी माजरा पर गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही उन पर पंजाब में भी नौकरी के दौरान विवाद रहा है। पंजाब के मेडिकल कॉलेज के मामले में जांच पूरी होने से पहले बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में उनकी नियुक्ति पर भी सवाल उठाए गए थे। इन विवादों में डॉ. जेपी माजरा ने खुद के बचाव के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की शरण ली थी। वहीं विभाग द्वारा भी मामले की लगातार जांच की जा रही है। विभाग ने अब डॉ. जेपी माजरा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

कॉलेज के निदेशक डॉ. राजीव महेंद्रु ने कहा कि मुख्यालय ने कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. जेपी माजरा को निलंबित किया गया है। उन पर कई मामलों में जांच चल रही है। मुख्यालय से जो आदेश आए हैं, उनसे स्पष्ट नहीं हो पाया कि किस मामले में निलंबन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed