फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana weather changed: Heavy rains in Gohana of Sonipat, happiness on faces of farmers

हरियाणा का मौसम बदला: सोनीपत के गोहाना में झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे पर खुशी

Tue, 04 Jul 2023 01:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 04 Jul 2023 01:21 PM IST
सार

हरियाणा में मौसम में परिवर्तन से धान की रोपाई में जुटे किसानों ने भी राहत महसूस की है। किसानों का कहना है कि मानसून में अच्छी बारिश होती है तो धान में पानी की कमी नहीं रहेगी। मौसम में परिवर्तन और बारिश को देखते हुए किसानों ने धान रोपाई का काम तेज कर दिया है।

विज्ञापन
Haryana weather changed: Heavy rains in Gohana of Sonipat, happiness on faces of farmers
बारिश से मौसम हुआ ठंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गोहाना में कई दिनों से भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगो के लिए सावन का पहला दिन राहत लेकर आया है। सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे। दोपहर करीब 12.30 बजे आसमान घने काले बादलों से घिर गया और ठंडी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। कई दिनों से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे लोगों को गर्मी से निजात मिली है। 

विज्ञापन


कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई
मौसम में परिवर्तन से धान की रोपाई में जुटे किसानों ने भी राहत महसूस की है। किसानों का कहना है कि मानसून में अच्छी बारिश होती है तो धान में पानी की कमी नहीं रहेगी। मौसम में परिवर्तन और बारिश को देखते हुए किसानों ने धान रोपाई का काम तेज कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों ने कई दिनों तक इसी प्रकार का मौसम बना रहने और कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed