फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana State Olympic Games... Vikas of Sonipat defeated Naseeb of Bhiwani in Karate

Sonipat News: हरियाणा राज्य ओलंपिक खेल...कराटे में सोनीपत के विकास ने भिवानी के नसीब को हराया

Fri, 07 Nov 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Haryana State Olympic Games... Vikas of Sonipat defeated Naseeb of Bhiwani in Karate
फोटो 17: सोनीपत के खरखौदा में चल रही कराटे प्रतियोगिता में ​खिलाड़ियों के हाथ मिलवाकर मुकाबला श
खरखौदा। 27वें हरियाणा राज्य ओलंपिक खेलों के तहत प्रताप स्कूल खरखौदा में भी कराटे प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसमें 84 किलो भार वर्ग में सोनीपत के विकास ने भिवानी के नसीब को हराकर स्वर्ण पदक जीता। पानीपत के शुभम व महेंद्रगढ़ के विकास ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

कराटे मुकाबलों में एकल काता में सिरसा की सुखविंद्र ने स्वर्ण, अंबाला की कोमल ने रजत व चरखीदादरी की प्रियंका और कुरुक्षेत्र की शुभकृति अठवाल ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक पाया। एकल कुमिते के 84 प्लस के मुकाबलों में करनाल के अमित कुमार ने स्वर्ण पदक, कुरुक्षेत्र के संजीव ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

यमुनानगर के मुकुल व चरखीदादरी के रोहित ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किया। दूसरी तरफ 75 किलोग्राम का मुकाबला कुरुक्षेत्र के अंकित कुमार ने जीता, हिसार के अजय ने दूसरा स्थान पाया, वहीं भिवानी के सुमित कुमार व अंबाला के अनिल कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने किया शुभारंभ
खेल के दूसरे दिन का शुभारंभ सहायक पुलिस आयुक्त अमित धनखड़ ने किया। दूसरे दिन पुरुषों के अलावा महिलाओं के भी विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले कराए गए, जिसमें 45 किलो से लेकर 68 प्लस किलो भार में लड़कियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा कि समाज में अधिकांश अपराधों की जड़ नशा है। नशा न केवल स्वास्थ्य और धन की हानि करता है बल्कि हजारों परिवारों को भी उजाड़ चुका है। नशे की लत से ग्रस्त युवक अक्सर अपराध की राह पकड़ लेते हैं और चोरी, स्नैचिंग, लूटपाट व अवैध हथियारों से वारदातें करने लगते हैं।

फोटो 17: सोनीपत के खरखौदा में चल रही कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के हाथ मिलवाकर मुकाबला श

फोटो 17: सोनीपत के खरखौदा में चल रही कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के हाथ मिलवाकर मुकाबला श

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed