फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Now wild animal seen in fields in Sonipat, fear of leopard

Haryana: अब सोनीपत में खेतों में दिखा जंगली जानवर, तेंदुआ होने की आशंका

Tue, 30 Jan 2024 11:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 30 Jan 2024 11:03 PM IST
सार

लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। वन्य प्राणी संरक्षण विभाग के इंस्पेक्टर के अनुसार वीडियो में दिख रहा जानवर जंगली बिल्ली है।

विज्ञापन
Haryana: Now wild animal seen in fields in Sonipat, fear of leopard
सोनीपत के लहराड़ा के पास खेतों में सरसों की फसल के पास बैठा संदिग्ध जानवर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के लहराड़ा के पास खेतों में लोगों ने तेंदुआ के दस्तक देने की आशंका जताई है। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। दावा किया जा रहा है कि तेंदुआ आने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।  सूचना मिलने के बाद वन्य प्राणी संरक्षण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान टीम की ओर से तेंदुआ को पकड़ने के लिए देर रात को तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन टीम उसे नहीं पकड़ सकी। इससे पहले भी सोनीपत के गांव रोहट के साथ ही फरमाणा, तिहाड़ व मोहाना में भी तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिल चुकी है। जिसे लेकर वन अधिकारी की तरफ से वन्य प्राणी संरक्षण विभाग को पत्र भी लिखा था। हालांकि कहीं भी तेंदुआ नहीं मिला था।
विज्ञापन



सोनीपत के लहराड़ा के पास खेतों में तेंदुआ की सूचना के बाद एकत्रित ग्रामीण व पुलिसकर्मी। स्रोत: सोशल मीडिया


वहीं वन्य प्राणी संरक्षण विभाग के इंस्पेक्टर सुनील तंवर का कहना है कि उनके पास वीडियो आया था। उसमें दिख रहा जानवर जंगली बिल्ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed