{"_id":"65b932d582b223ea840b6647","slug":"haryana-now-wild-animal-seen-in-fields-in-sonipat-fear-of-leopard-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अब सोनीपत में खेतों में दिखा जंगली जानवर, तेंदुआ होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अब सोनीपत में खेतों में दिखा जंगली जानवर, तेंदुआ होने की आशंका
Tue, 30 Jan 2024 11:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:03 PM IST
सार
लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। वन्य प्राणी संरक्षण विभाग के इंस्पेक्टर के अनुसार वीडियो में दिख रहा जानवर जंगली बिल्ली है।
विज्ञापन
सोनीपत के लहराड़ा के पास खेतों में सरसों की फसल के पास बैठा संदिग्ध जानवर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के लहराड़ा के पास खेतों में लोगों ने तेंदुआ के दस्तक देने की आशंका जताई है। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। दावा किया जा रहा है कि तेंदुआ आने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। सूचना मिलने के बाद वन्य प्राणी संरक्षण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान टीम की ओर से तेंदुआ को पकड़ने के लिए देर रात को तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन टीम उसे नहीं पकड़ सकी। इससे पहले भी सोनीपत के गांव रोहट के साथ ही फरमाणा, तिहाड़ व मोहाना में भी तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिल चुकी है। जिसे लेकर वन अधिकारी की तरफ से वन्य प्राणी संरक्षण विभाग को पत्र भी लिखा था। हालांकि कहीं भी तेंदुआ नहीं मिला था।
विज्ञापन
सोनीपत के लहराड़ा के पास खेतों में तेंदुआ की सूचना के बाद एकत्रित ग्रामीण व पुलिसकर्मी। स्रोत: सोशल मीडिया
वहीं वन्य प्राणी संरक्षण विभाग के इंस्पेक्टर सुनील तंवर का कहना है कि उनके पास वीडियो आया था। उसमें दिख रहा जानवर जंगली बिल्ली है।