फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana: Neha tied the knot with Sunil

Haryana: सुनील संग शादी के बंधन में बंधी नेहा, हॉकी में विश्व पटल पर छाने के बाद अब शुरू की जिंदगी की नई पारी

Mon, 25 Nov 2024 12:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Nov 2024 12:20 AM IST
सार

हॉकी में विश्व पटल पर छाने के बाद अब नेहा ने जिंदगी की नई पारी शुरू की है। नेहा सुनील संग सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गई हैं। मुरथल स्थित उत्सव गार्डन में करनाल के सुनील संग उन्होंने सात फेरे लिए। शादी समारोह में हॉकी फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ ही पुरुष व महिला हॉकी टीम के खिलाड़ी भी शामिल हुए।

विज्ञापन
Haryana: Neha tied the knot with Sunil
सुनील संग शादी के बंधन में बंधी नेहा - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर नेहा गोयल रविवार को करनाल के राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी सुनील संग सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गई। देर रात आयोजित शादी समारोह में हॉकी फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ ही पुरुष व महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने भी शिरकत की। शादी में पहुंचे पदाधिकारियों ने हॉकी में विश्व पलट पर छाने के बाद अब जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रही नेहा गोयल को सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


मुरथल रोड स्थित उत्सव गार्डन में आयोजित शादी समारोह में हॉकी फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ ही ओलंपियन व खिलाड़ी पहुंचे। हॉकी इंडिया के सचिव भोलानाथ, भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह, द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच, कुलदीप सिवाच सहित अन्य पदाधिकारियों ने नेहा को शादी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान शादी समारोह में पहुंचे महिला व पुरुष हॉकी खिलाड़ियों ने डीजे की धुन पर डांस भी किया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों में ओलंपियन सुमित कुमार, भारतीय महिला हॉकी टीम की उप कप्तान नवनीत कौर, उदिता, सोनिका, निशा वारसी, महिमा चौधरी, शर्मिला, मणिपुर से भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुशीला चानू, ज्योति रूमावत, कनिका सिवाच ने शादी समारोह में पहुंच रंगत बढ़ाई और नेहा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद भी जारी रखेंगी खेलना
नेहा गोयल ने कहा कि वह शादी के बाद भी खेलना जारी रखेंगी। आगे हॉकी इंडिया लीग है, शादी के बाद उस पर फोकस करेंगी। उन्होंने कहा कि एक तारीख से हमारा कैंप है। आगामी वर्ष एशियन खेल होने हैं, जिसमें स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास रहेगा, ताकि ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई कर सकें।


संघर्ष से पाया मुकाम, किस्मत से जीवन साथी
हॉकी खिलाड़ी सुनील को जीवन साथी के रूप में पाकर नेहा बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि मां के जीवन संघर्ष और कड़ी मेहनत ने यहां तक पहुंचाया और अब किस्मत ने मनचाहा जीवन साथी देकर खुशियों से दामन भर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed