{"_id":"66c21a5ca96173da6d0bb0f1","slug":"haryana-naib-singh-saini-said-decision-taken-to-purchase-all-the-crops-of-farmers-on-msp-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नायब सिंह सैनी बोले- किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीद करने का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नायब सिंह सैनी बोले- किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीद करने का लिया निर्णय
Sun, 18 Aug 2024 09:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 18 Aug 2024 09:29 PM IST
सार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार शाम यमुनानगर से रोहतक जा रहे थे। वह रास्ते में किसानों के आग्रह पर रोहतक-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव चिड़ाना में रूके।
विज्ञापन
सोनीपत के गांव चिड़ाना में किसानों का अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने किसानों की सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद करने का निर्णय लिया है। उनकी सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए कृतसंकल्प है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार शाम यमुनानगर से रोहतक जा रहे थे। बरोदा हलके के पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिया कि उन्हें उनकी हर पैदावार का भरपूर मूल्य मिलेगा।
विज्ञापन
भाजपा सरकार का प्रयास रहा है कि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिले। इस दौरान जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, जिला महासचिव निशांत छौक्कर, वरिष्ठ नेता परमवीर सैनी, महेंद्र चिड़ाना, देवेंद्र चिड़ाना समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन