{"_id":"662fe1829fef5de2c2058223","slug":"haryana-know-who-is-bhupendra-malik-jjp-made-candidate-from-sonipat-lok-sabha-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जानिए कौन है भूपेंद्र मलिक, सोनीपत लोकसभा से जजपा ने बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जानिए कौन है भूपेंद्र मलिक, सोनीपत लोकसभा से जजपा ने बनाया उम्मीदवार
Mon, 29 Apr 2024 11:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:35 PM IST
सार
भूपेंद्र मलिक की वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव में हार हुई थी। भूपेंद्र मलिक का पैतृक गांव बरोदा विधानसभा में हैं।
विज्ञापन
भूपेंद्र मलिक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने सोनीपत लोकसभा सीट से भूपेंद्र सिंह मलिक को उम्मीदवार बनाया है। भूपेंद्र मलिक पहले कांग्रेस में थे। वह वर्ष 2019 में जजपा का दामन थामकर विधानसभा चुनाव लड़े थे। वह तीसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
गांव भैंसवाल कलां निवासी भूपेंद्र मलिक का पैतृक गांव बरोदा विधानसभा में हैं। वर्तमान में वह परिवार के साथ गोहाना में पार्क रोड पर रहते हैं। कांग्रेस में रहते हुए उनके व उनके परिवार के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के परिवार के साथ नजदीकी संबंध थे। वह युवा कांग्रेस के संगठन में कई पदों पर रहे थे।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनको मार्केट कमेटी गोहाना का चेयरमैन बनाया था। भूपेंद्र मलिक ने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बरोदा सीट पर टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने जजपा से बरोदा विधानसभा का चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
तब वह 32480 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। जजपा में वह राष्ट्रीय सचिव हैं और अब लोकसभा चुनाव में उनको टिकट दिया गया है। वह अपना व्यवसाय करते है उनकी पत्नी डॉ. नीलम मलिक भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की कुलसचिव हैं। इनेलो के बाद अब जजपा ने भी जाट उम्मीदवार को टिकट दिया है। सोनीपत में मलिक गोत्र के लोगों की संख्या काफी अधिक है।