फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana has emerged as the biggest sports force of the country : Arvind Sharma

हरियाणा देश की सबसे बड़ी खेल ताकत के रूप में उभरा : अरविंद शर्मा

Sun, 03 Aug 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 03 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Haryana has emerged as the biggest sports force of the country : Arvind Sharma
फोटो 14 : सोनीपत के खेल विश्वविद्यालय, राई में खेल महाकुंभ के दौरान राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोग
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में शनिवार को राज्यस्तरीय टेनिस प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इसका शुभारंभ सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने किया। कैबिनेट मंत्री ने प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कुलपति अशोक कुमार और नगराधीश डॉ. अनमोल के साथ टेनिस खेला।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि आज हरियाणा देश की सबसे बड़ी खेल ताकत के रूप में उभरा है। सरकार ने खिलाड़ियों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करते हुए उनकी प्रतिभा को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने भरोसा जताया कि खेल विश्वविद्यालय आने वाले समय में हरियाणा की इस भूमिका को बढ़ाने व वर्ष 2036 ओलंपिक तक हरियाणा को 36 ओलंपिक पदक जिताने में योगदान देगा।
विज्ञापन


खिलाड़ियों से संवाद करते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि खेलों के माध्यम से अनुशासन, समर्पण एवं दृढ़-संकल्प के साथ प्रदेश का भविष्य गढ़ा जा रहा है। यह खेल महाकुंभ महज एक प्रतियोगिता नहीं अपितु युवा ऊर्जा, राज्य की दूरदर्शी खेल नीति और समाज की सामूहिक चेतना का उत्सव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2014 के बाद हरियाणा ने दिखा दिया है कि जब भी खेलों की बात होगी तो छोटा राज्य हरियाणा बड़ी सोच व अटूट संकल्प के साथ आगे खड़ा होता है। देश की महज 2 फीसदी जनसंख्या वाला हरियाणा 60 फीसदी तक पदक देने में योगदान देता है।
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि खेलों और सहकारिता की भावना में एक गहरा संबंध है। दोनों साझेदारी, अनुशासन व सामूहिक प्रगति के लक्ष्य पर आगे बढ़ रहे हैं। देश में जिस तरह से सहकारी आंदोलन लोगों को जोड़कर विकास का मार्ग प्रशस्त कर रहा है उसी तरह खेल भी समाज को जोड़ने, सीमाएं मिटाने व युवाओं में आत्मबल जगाने का सशक्त माध्यम बना है।
इस दौरान नगराधीश डॉ. अनमोल, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, ब्लॉक समिति के पूर्व सदस्य वेदपाल शास्त्री भी मौजूद रहे।
टेनिस स्पर्धा का यह रहा परिणाम
4 अगस्त तक होने वाली टेनिस स्पर्धा में प्रदेश के 230 पुरुष व महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पुरुषों के प्रथम राउंड में जींद ने कुरुक्षेत्र को 2-0, भिवानी ने चरखी दादरी को 2-0, करनाल ने फतेहाबाद को 2-0, झज्जर ने रेवाड़ी को 2-0 और फरीदाबाद ने झज्जर को 2-0 के स्कोर से हराया।

प्री क्वार्टर फाइनल में अंबाला ने कैथल को 2-0, रोहतक ने एमएनएसएस राई को 2-0, पंचकूला ने हिसार को 2-0 और सोनीपत ने सिरसा को 2-0 से मात दी। महिलाओं के प्रथम राउंड में कुरुक्षेत्र ने पंचकूला को 2-1, हिसार ने रेवाड़ी को 2-0, यमुनानगर ने कैथल को 2-0 और एमएनएसएस राई ने अंबाला को 2-0 के स्कोर से पराजित किया।

फोटो 14 : सोनीपत के खेल विश्वविद्यालय, राई में खेल महाकुंभ के दौरान राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोग

फोटो 14 : सोनीपत के खेल विश्वविद्यालय, राई में खेल महाकुंभ के दौरान राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोग

फोटो 14 : सोनीपत के खेल विश्वविद्यालय, राई में खेल महाकुंभ के दौरान राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोग

फोटो 14 : सोनीपत के खेल विश्वविद्यालय, राई में खेल महाकुंभ के दौरान राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed