फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Haryana gets century in medals in Khelo India, again comes third

Sonipat News: खेलो इंडिया में हरियाणा का पदकों में शतक, फिर तीसरे नंबर पर आया

Tue, 30 Jan 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 30 Jan 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Haryana gets century in medals in Khelo India, again comes third
फोटो 43: खेलो इंडिया में पदक के लिए भिड़ती पहलवान। स्रोत वेबसाइट
सोनीपत। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों का शतक पूरा कर लिया है। हालांकि प्रदेश की टीम प्रतियोगिता में फिर से तीसरे स्थान पर आ गई है। हरियाणा की टीम अब तक 34 स्वर्ण जीत सकी है। वहीं मेजबान तमिलनाडु की टीम के 35 स्वर्ण हो गए हैं। मंगलवार को प्रदेश की टीम ने एक स्वर्ण सहित आठ पदक जीते हैं।
विज्ञापन


तमिलनाडु में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया के मुकाबलों में मंगलवार को प्रदेश के खिलाड़ी आठ पदक जीत सके। इसमें कुश्ती में एक रजत व तीन कांस्य, फुटबॉल में कांस्य जीता। वहीं तीरंदाजी में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही हरियाणा के पदकों की संख्या 102 हो गई है। जिसमें 34 स्वर्ण, 22 रजत और 46 कांस्य पदक जीते हैं। अब पदक तालिका में तमिलनाडु दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। तमिलनाडु ने एक स्वर्ण ज्यादा जीत लिया है। उनके 35 स्वर्ण, 20 रजत और 35 कांस्य समेत 90 पदक है। प्रतियोगिता में नंबर-1 पर महाराष्ट्र की टीम बनी हुई है। उनके खिलाड़ी 52 स्वर्ण, 46 रजत और 49 कांस्य समेत 147 पदक जीत चुके हैं। हरियाणा की टीम अगर प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को तमिलनाडु से अधिक स्वर्ण जीतती है तो दूसरा स्थान प्राप्त कर सकती है। प्रतियोगिता में प्रदेश के 491 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में वर्ष 2023 में हरियाणा ने 128 व वर्ष 2022 में 137 पदक जीते थे।
विज्ञापन

फोटो 43: खेलो इंडिया में पदक के लिए भिड़ती पहलवान। स्रोत वेबसाइट

फोटो 43: खेलो इंडिया में पदक के लिए भिड़ती पहलवान। स्रोत वेबसाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed