फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Happy Birthday.. today 49 years old Mahara Sonipat

जन्मदिन मुबारक... आज 49 साल का हुआ म्हारा सोनीपत

Wed, 22 Dec 2021 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday.. today 49 years old Mahara Sonipat
सोनीपत की विरासत को संभालने के लिए बनाया गया स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय। - फोटो : Sonipat
सोनीपत जिले को 22 दिसंबर,1972 को बनाया गया था। म्हारा सोनीपत अपने जीवन के 49 बसंत देखने के बाद लगातार बेहतरी की तरफ बढ़ता जा रहा है। जन्म के बाद से ही सोनीपत ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। आज शिक्षा के हर स्वरूप में जिले का कोई सानी नहीं है। शिक्षा के साथ ही खेलों में भी सोनीपत का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है। राजनीति के पटल पर भी सोनीपत के कई बाशिंदों ने अपनी छाप छोड़ी है और आगे भी जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

जिले को इतिहास में स्वर्णप्रस्थ के नाम से जाना जाता था। तब से अब तक लोगों ने जिले को प्रगति की बुलंदी पर पहुंचाया है। प्रदेश का गठन 1 नवंबर, 1966 को हुआ था। प्रदेश के गठन के बाद रोहतक जिले से अलग कर वर्ष 1972 में सोनीपत जिला बनाया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल ने 22 दिसंबर को सोनीपत को नया जिला बनाया था। हालांकि तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि इतनी जल्दी सोनीपत विश्व पटल पर गहरी छाप छोड़ेगा, लेकिन सोनीपत लगातार देश और विदेश में अपनी प्रगति की नई कहानी लिखता चला गया।
विज्ञापन

सोनीपत नगरपालिका से अब नगर निगम बन चुका है। खेल और शिक्षा के दम पर देशभर में जिले की अलग ही पहचान बन चुकी है। इतना ही नहीं खेलों का नाम आते ही सोनीपत सभी की जुबान पर आ जाता है। ओलंपिक व पैरालंपिक तक में जिले के खिलाड़ियों ने झंडे गाड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांडवों ने मांगा था सोनीपत
सोनीपत का नाम पुराणों में भी है। पांडवों ने कौरवों से युद्ध न करने की एवज में जो पांच गांव मांगे थे, उनमें सोनीपत भी था, जिसे उस समय स्वर्णप्रस्थ कहा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed