फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   GVM became the overall winner in Rang Bahar Festival

Sonipat News: रंग बहार महोत्सव में जीवीएम बना ओवरऑल विजेता

Tue, 17 Feb 2026 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
GVM became the overall winner in Rang Bahar Festival
रंग बहार महोत्सव की विजेता टीम के साथ जीवीएम संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व अन्य। स्रोत : कॉल
सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित फ्लॉवर-शो रंग बहार महोत्सव में जीवीएम गर्ल्स काॅलेज ने बेस्ट एग्जीबिटर अवॉर्ड के साथ ओवरऑल ट्रॉफी जीती। जीवीएम ने आठ प्रथम सहित कुल 20 पुरस्कार जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

विजेता दल में शामिल छात्राओं का कॉलेज लौटने पर सोमवार को जीवीएम संस्थाओं के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी ने काॅलेज के मालियों को अपनी ओर से 5100 रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में विश्वविद्यालय परिसर में फ्लॉवर-शो रंग बहार का आयोजन किया गया। इसमें जीवीएम की टीम ने भी हिस्सा लिया। बॉटनी विभाग की डीन डाॅ. अनीता सैनी व प्राध्यापिका सुमन तथा होम साइंस विभागाध्यक्ष मोनिका के निर्देशन में आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवीएम ने फ्लॉवर शो के कैटेगरी-1 के तहत आयोजित फ्रेश फ्लॉवर अरेंजमेंट स्पर्धा में जीवीएम की बीएससी लाइफ साइंस द्वितीय वर्ष की खुशी ने प्रथम, कैटेगरी-2 की फ्लोरल ज्वैलरी स्पर्धा में बीएससी लाइफ साइंस द्वितीय वर्ष की इशिता ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया।
कैटेगरी-3 की कट फ्लॉवर्स स्पर्धा में जीवीएम ने दो प्रथम तथा तीन द्वितीय पुरस्कार जीते। कैटेगरी-4 की फ्लोरल एक्जीबिट स्पर्धा में जीवीएम ने दो प्रथम तथा दो द्वितीय और एक तृतीय पुरस्कार अपने नाम किया।
कैटेगरी-5 की बोन्साय स्पर्धा में जीवीएम की टीम ने तीन प्रथम सहित दो द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किए। कैटेगरी-2 के अंतर्गत पेंटिंग स्पर्धा में जीवीएम की बीबीए तृतीय वर्ष की छात्रा पायल ने द्वितीय, ऑन द स्पॉट पेंटिंग स्पर्धा में बीबीए प्रथम वर्ष की मीनाक्षी ने द्वितीय स्थान पाया।

रील मेकिंग स्पर्धा में बीए ज्योग्राफी ऑनर्स द्वितीय वर्ष की निकिता ने द्वितीय पुरस्कार हासिल किया। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने दल में शामिल सभी छात्राओं प्राध्यापिकाओं और मालियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed