{"_id":"65755b2c2a8e12de4d0017bb","slug":"graph-of-road-accidents-increased-in-sonipat-accident-at-khurampur-turn-and-kmp-two-people-lost-their-lives-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ा: खुरमपुर मोड़ और केएमपी पर दुर्घटना, दो लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ा: खुरमपुर मोड़ और केएमपी पर दुर्घटना, दो लोगों की जान गई
Sun, 10 Dec 2023 12:02 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:02 PM IST
सार
सोनीपत में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर आगे खड़े ट्राले में टकराने से दूसरे ट्राला सवार चालक की मौत हो गई। हादसे में क्लीनर भी घायल हो गए। राजस्थान के जिला जयपुर के गांव राजपुर निवासी रामस्वरूप ने पुलिस को बताया कि वह ट्राला पर क्लीनर हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खुरमपुर मोड़ के पास कैंटर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर
पहले मामले में गांव पाई निवासी पारस ने पुलिस को बताया कि उनके भाई नीरज (32) किसी काम के सिलसिले में खरखौदा गए थे। जब वह अपनी बाइक पर सवार होकर वापस गांव पाई लौट रहे थे तो खुरमपुर मोड़ से आगे जाने पर कैंटर ने उनके भाई की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पाकर वह अपने एक साथी के साथ मौके पर पहुंचे और अपने भाई को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने उनके भाई को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पारस के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
केएमपी पर खड़े ट्राला में टकराया दूसरा ट्राला, चालक की मौत, क्लीनर घायल
वहीं दूसरे मामले में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर आगे खड़े ट्राले में टकराने से दूसरे ट्राला सवार चालक की मौत हो गई। हादसे में क्लीनर भी घायल हो गए। राजस्थान के जिला जयपुर के गांव राजपुर निवासी रामस्वरूप ने पुलिस को बताया कि वह ट्राला पर क्लीनर हैं। वहीं जयपुर के गांव राजपुरा के हेमराज यादव चालक थे। उन्होंने गुजरात से अपने ट्राला में टाइल भरी थी।
जिसे लेकर वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली लेकर जा रहे थे। जब वह केएमपी पर गांव मंडोरा के पास पहुंचे तो एक ट्राला बगैर कोई इंडिकेटर दिए सड़क पर खड़ा था। वह उन्हें दिखाई नहीं दिया। जिसके चलते उनका ट्राला पीछे से उसे खड़े ट्राले में जा टकराया। इस हादसे में ट्राला चालक हेमराज यादव तथा वह घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चालक को मृत घोषित कर दिया गया।