{"_id":"58f2609d4f1c1bf77fcf4e38","slug":"gram-panchaut-go-back-older-man-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में बुजुर्ग को दिया धक्का, गिरते ही हुई मौत, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में बुजुर्ग को दिया धक्का, गिरते ही हुई मौत, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनीपुरा मोहल्ले में गली निर्माण को लेकर हो रही पंचायत में अपनी बात रखने के लिए उठे बुजुर्ग को एक युवक ने धक्का दे दिया, जिससे नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना की ओल्ड चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने मामले में बुजुर्ग के परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सैनीपुरा में गली निर्माण को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में सुमेर (62) भी मौजूद थे। सभी गली निर्माण को लेकर अपनी बात रख रहे थे। इसी बीच सुमेर भी अपनी बात रखने के लिए खड़े हो गए। जब वह बोलने लगे तो इसी दौरान कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ने बुजुर्ग को धक्का देते हुए बैठने को कहा। धक्का लगते ही बुजुर्ग नीचे गिर गया और दम तोड़ दिया। जिस पर युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने सुमेर के बेटे रवींद्र के बयान पर विनोद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
गली से पहले सीवर दबाने की बात कह रहा था बुजुर्ग
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सामने आया है कि बुजुर्ग पंचायत में गली निर्माण से पहले सीवर दबाने की बात कह रहा था। इसी बात पर युवक नाराज हो गया। युवक ने इसी बात को लेकर बुजुर्ग को धक्का दे दिया था। बुजुर्ग सुमेर को कई माह पहले हृदयाघात हो चुका है। उन्हें स्टेंट डाला गया था।
विज्ञापन
सैनीपुरा मोहल्ले में पंचायत हो रही थी। इसी दौरान बुजुर्ग सुमेर को धक्का मार दिया गया। धक्का लगने से वह नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई। युवक घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
-अजय मलिक, सिटी थाना प्रभारी।