{"_id":"682a314396801f59ab0ea1bc","slug":"government-working-for-social-harmony-and-backward-classes-chief-minister-sonipat-news-c-197-1-snp1003-136801-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक समरसता और पिछड़ा वर्ग के लिए काम कर रही सरकार : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक समरसता और पिछड़ा वर्ग के लिए काम कर रही सरकार : मुख्यमंत्री
Mon, 19 May 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 19 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो :25: सोनीपत की अनाज मंडी में श्री गुरु गोरखनाथ प्रकटोत्सव राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख
सोनीपत। सरकार सामाजिक समरसता और पिछड़ा वर्ग के सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रही है। यह मेरा सौभाग्य है कि गुरु गोरखनाथ प्रकटोत्सव समारोह में शामिल हुआ हूं। संतों और महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित है। यह बात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को सोनीपत की नई अनाज मंडी में आयोजित गुरु शिव गोरखनाथ प्रकट दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में कही।
उन्होंने सोनीपत में एक चौक का नाम गुरु गोरखनाथ के नाम पर रखने तथा प्रदेश में जोगी समाज की धर्मशालाओं के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सोनीपत की 104 करोड़ की 4 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आज का यह समारोह ऐसे समय में हो रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे बहादुर सैनिकों ने साहस, निष्ठा और अनुशासन के साथ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। वह केवल सैन्य अभियान नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय आत्मा की गरिमा का प्रतीक है। पूरे देश की भावना को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा है कि आतंकवाद की बची खुची जमीन को भी अब मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य ताकत का लोहा माना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोरखनाथ ने योग विद्या को घर-घर पहुंचाया था। हरियाणा में नई पीढ़ी को योग प्रशिक्षण व योग साधना के लिए प्रेरित किया है। शैक्षणिक सत्र-2022-23 से पहली से 10वीं कक्षा तक योग शिक्षा को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किया गया है। प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी योग सिखाया जा रहा है। योग को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा योग आयोग का गठन किया गया है। इस दौरान जोगी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सुभाष जोगी ने वैशाख मास की पूर्णिमा पर गुरु गोरखनाथ जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बॉक्स
हरियाणा को देश के विकास का बनाना है इंजन
महेंद्रगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम करना है। हरियाणा को देश के विकास का इंजन बनाना है। विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए संकल्प में से हमारी सरकार ने 22 को पूरा कर दिया है। 90 संकल्पों पर काम जारी है। यह बात महेंद्रगढ़ के कॉलेज के मैदान में रविवार को आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कही।
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि सैनिकों की है। यहां से 20 किलोमीटर दूर वीरभूमि नसीबपुर है। नसीबपुर का युद्ध भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। 1857 में अंग्रेजों ने भारत को अपने जुल्मी पंजों में कसने की कोशिश की तो इसी भूमि के योद्धा राव तुलाराम ने ब्रिटिश सत्ता की नींव हिला दी थी। हमारी वीर धरा के सपूतों ने हर युद्ध में देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर से हमारे वीरों ने दुनिया को बता दिया है कि यदि कोई भारत को छेड़ेगा तो भारत उसे नहीं छोड़ेगा।