{"_id":"6a3d3447a9a3e9835f02eeb2","slug":"government-hospitals-to-undergo-transformation-under-csr-initiatives-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155975-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीएसआर पहल के तहत सरकारी अस्पतालों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीएसआर पहल के तहत सरकारी अस्पतालों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा उपमंडल नागरिक अस्पताल में टूटी खिड़कियों पर लगाई गई लोहे की ग्रिल। संवाद
खरखौदा। सीएसआर पहल के तहत उपमंडल नागरिक अस्पताल, खरखौदा और फिरोजपुर बांगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य शुरू करा दिया है। इस पहल में सुजुकी बाइक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पूरा सहयोग करेगी।
उपमंडल नागरिक अस्पताल में लंबे समय से भवन के कई हिस्सों में मरम्मत और आधुनिकीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब अस्पताल के आपातकालीन कक्ष, प्रसूति कक्ष, दंत चिकित्सा विभाग, एक्स-रे कक्ष, चिकित्सक कक्षों सहित अन्य आवश्यक हिस्सों में मरम्मत, निर्माण और रंग-रोगन का कार्य कराया जाएगा।
इसके साथ ही टूटी खिड़कियों और जर्जर दरवाजों को बदला जाएगा तथा आवश्यक चिकित्सा उपकरण, सहायक सामग्री और जरूरी मेडिकल एवं इलेक्ट्रिकल उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
इस पहल की जिम्मेदारी सोसाइटी फॉर एक्शन इन कम्युनिटी हेल्थ (एसएसीएच) को सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग की सहमति के बाद कार्यों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि अस्पतालों की नियमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
फिरोजपुर बांगर सीएचसी को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
गांव फिरोजपुर बांगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी व्यापक स्तर पर नवीनीकरण कार्य किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत अस्पताल कक्षों, औषधालय, चिकित्सा एवं टीका भंडारण कक्ष, आंतरिक और बाहरी गलियारों के साथ भवन के अंदरूनी एवं बाहरी हिस्सों की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा छत की मरम्मत और जलरोधी कार्य भी परियोजना का अहम हिस्सा होंगे जिससे भवन को अधिक सुरक्षित और टिकाऊ बनाया जा सकेगा।
अस्पतालों में स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक वातावरण बनाना लक्ष्य
परियोजना का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक वातावरण तैयार करना है, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार, त्वरित आपातकालीन सेवाएं और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें। स्थानीय निवासी प्रवीन कुमार, सुखबीर सिंह, सोमपाल सिंह का कहना है कि यह अच्छी पहल है।