{"_id":"687957cdf2685f308f07e33b","slug":"gohana-which-has-received-the-clean-city-award-got-the-sixth-rank-in-the-state-this-time-sonipat-news-c-197-1-snp1003-139482-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्वच्छ सिटी अवाॅर्ड पा चुके गोहाना को इस बार राज्य में मिली छठी रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्वच्छ सिटी अवाॅर्ड पा चुके गोहाना को इस बार राज्य में मिली छठी रैंक
विज्ञापन
फोटो 23: सोनीपत के गन्नौर शहर में रिक्शा में कूड़ा डालती महिला। संवाद
सोनीपत। स्वच्छता के मामले में स्वच्छ सिटी अवाॅर्ड पा चुके गोहाना शहर को इस बार राज्य में छठा स्थान हासिल हुआ है। सोनीपत के साथ खरखौदा, गन्नौर क्षेत्र की भी स्वच्छता रैंकिंग बेहतर हुई। वहीं कुंडली की रैंकिंग खिसक गई है।
इस बार खरखौदा शहर को ओडीएफ प्लस-प्लस का तमगा मिला है। पिछले साल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोहाना को स्वच्छ सिटी अवार्ड से सम्मानित किया था। इस बार केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने सोनीपत को मिनिस्ट्रियल स्टार अवॉर्ड दिया।
पिछले वर्ष एक लाख की जनसंख्या वाले गोहाना को राज्य में पहला स्थान हासिल करने पर स्वच्छ सिटी अवाॅर्ड से सम्मानित किया था। इस बार गोहाना को राज्य में छठा स्थान और देश में 123वां स्वच्छता रैंकिंग मिला है। नगर परिषद गोहाना को डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में 64 प्रतिशत अंक मिले तो कचरा निस्तारण में शत प्रतिशत अंक मिले।
विज्ञापन
जीएफसी स्टेटस में कोई स्टार नहीं मिला जबकि अधिकतर लोगों की ओर से घरों में कचरा अलग-अलग न करने पर 21 फीसदी अंक मिले। ओडीएफ स्टेटस में वाटर प्लस मिला। नगर परिषद गोहाना को 50 हजार से तीन लाख की आबादी की श्रेणी में यह रैंक मिली।
खरखौदा की रैंकिंग सुधरी
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में खरखौदा नगरपालिका ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। खरखौदा नगरपालिका ने इस बार राष्ट्रीय स्तर पर ओडीएफ में अपनी रैंकिंग को 811 तक पहुंचाया है जबकि पिछले वर्ष यह रैंकिंग 1458 थी। राज्यस्तर पर नपा, खरखौदा 53 नंबर पर है जबकि पिछले वर्ष यह रैंकिंग 59 थी। इस बार ओडीएफ में प्लस-प्लस मिला है। पांच वर्ष पहले खरखौदा हरियाणा में 20-50 हजार की आबादी वाले शहरों में नंबर वन भी रह चुका है। राष्ट्रीय स्तर पर 22वां स्थान भी पा चुका है लेकिन इसे बरकार नहीं रख पाया।
गन्नौर को कचरा मुक्त शहरों की श्रेणी में वन स्टार रेटिंग
गन्नौर नगरपालिका ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में 19वां स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष गन्नौर 25वें स्थान पर था, जबकि इस बार 6 पायदान की छलांग लगाई है। साथ ही गन्नौर को कचरा मुक्त शहरों की श्रेणी में वन स्टार रेटिंग भी प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि शहर में कचरा निस्तारण, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और साफ-सफाई के बेहतर प्रबंधन का परिणाम है। नगरपालिका पोषण मलिक ने बताया कि नगरपालिका अब तीन स्टार रेटिंग के लक्ष्य को हासिल करने की तैयारी में जुटे हैं।
कुंडली की रैंकिंग राज्य में 23 पायदान गिरी
कुंडली को छोड़कर जिले के अन्य शहरों में स्वच्छता पर काम हुआ लेकिन कुंडली नगरपालिका क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर नहीं हो सका। इसकी वजह से कुंडली की स्वच्छता रैंकिंग पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार राज्य में 23 पायदान गिरी है। पिछले वर्ष राज्य में 65वां स्थान मिला था। इस बार कुंडली को 88वां स्थान मिला है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर पिछले वर्ष देशभर में 3720 रैंक मिला था। इस बार 1525वां स्थान हासिल किया।
--
बॉक्स
यह अवाॅर्ड जागरूकता का प्रतीक : बड़ौली
हरियाणा को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में मिले पुरस्कार की उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प का प्रमाण है। करनाल को देशभर में 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाले शहरों में तीसरा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया जाना और सोनीपत को मिनिस्ट्रियल स्टार अवॉर्ड मिलना हरियाणा की स्वच्छता में बढ़ती जागरूकता और भागीदारी का प्रतीक है। -मोहनलाल बड़ौली, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा
यह सिर्फ सम्मान नही बल्कि जिम्मेदारी : मेयर जैन
सोनीपत को मिनिस्ट्रियल स्टार अवॉर्ड मिलना केवल सम्मान नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी है स्वच्छ, सुंदर और टिकाऊ शहर की दिशा में लगातार काम करते रहने की। सोनीपत को स्वच्छता के नक्शे पर और ऊपर ले जाना हमारा संकल्प है। सफाई कर्मचारियों की मेहनत और नागरिकों की जागरूकता ही असली पूंजी है जिसकी बदौलत सोनीपत ने यह उपलब्धि हासिल की है।
-राजीव जैन, मेयर, नगर निगम