{"_id":"655e51182aee81e4d00a3537","slug":"give-speed-to-development-work-and-planning-through-coordination-deputy-commissioner-sonipat-news-c-197-1-snp1003-9726-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालमेल से विकास कार्य और योजना को दें गति : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालमेल से विकास कार्य और योजना को दें गति : उपायुक्त
Thu, 23 Nov 2023 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो 07. सोनीपत के लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार, साथ में अ
सोनीपत। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने लघु सचिवालय में बुधवार को हुई जिला ऑफिसर्स बोर्ड की दूसरी बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर समीक्षा की। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि विकास कार्यों व योजनाओं को गति देने के लिए प्रशासन-पुलिस व विभागीय अधिकारियों में बेहतरीन तालमेल स्थापित करें।
उपायुक्त ने कहा कि विभागीय अधिकारियों के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के तालमेल को बढ़ावा मिलेगा। इससे किसी भी प्रकार के विकास कार्य की राह में आने वाली तकनीकी अड़चनों को तुरंत दूर किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बोर्ड की बैठक में अपने हर प्रकार के मामलों को लेकर आएं, जिनका निदान मौके पर ही किया जा सके।
उपायुक्त ने विशेष रूप से जनसंवाद के तहत आने वाली मांगों व समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जनसंवाद पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सीएम विंडो व मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक के दौरान निगमायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने प्रॉपर्टी आईडी दुरुस्त करवाने के साथ विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से गृहकर जमा करवाने के लिए कहा। डीसीपी विजय सिंह ने नशा मुक्ति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, एसडीएम निर्मल नागर, आशीष कुमार, अमित कुमार, डाॅ. अनमोल, नगराधीश पूजा कुमारी, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला नगर योजनाकार नरेश कुमार, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी जतिन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।