फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Give speed to development work and planning through coordination: Deputy Commissioner

Sonipat News: शादी के सीजन में गुलजार हुआ फूलों का कारोबार

Thu, 23 Nov 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Give speed to development work and planning through coordination: Deputy Commissioner
फोटो 10- सोनीपत के मामा-भांजा चौक के पास सजी फूलों की दुकान। संवाद
सोनीपत। देवउठनी एकादशी के साथ ही शादी का सीजन शुरू हो गया है। वीरवार को अबूझ मुहूर्त होने से जिले में करीब 200 से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। शादी का सीजन शुरू होने के साथ फूलों का कारोबार भी गुलजार हो गया है।
विज्ञापन

फूलों का कारोबार करने वाले दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। शादी में डेकोरेशन करने वालों का कहना है कि इस सीजन में अच्छे कारोबार होने की उम्मीद है। शादी की भरमार को देखते हुए गाड़ी सजाने वालों ने भी विभिन्न प्रकार के डेकोरेशन के लिए दामों में इजाफा कर दिया है। शादी के सीजन में घर, मंडप व स्टेज से लेकर गाड़ियों की सजावट तक सभी जगह फूलों की अच्छी खासी मांग रहती है। ऐसे में इस कारोबार से जुड़े लोग भी इस सीजन को पूरी तरह भुनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे।
विज्ञापन

अबूझ मुहूर्त के साये को देखते हुए गुलाब, जरबेरा, ऑर्केड, ग्लाइड, लिली, रजनीगंधा, गेंदा, कार्नेशन सहित अन्य वैरायटी के फूलों की अच्छी खासी मांग है। दुकानदार रमेश का कहना है कि आमतौर पर वह मांग के अनुसार बाहरी इलाकों से ऑर्डर पर फूल मंगाते हैं, लेकिन इस समय शादी के सीजन को देखते गाजीपुर दिल्ली मंडी से फूल मंगवा रहे हैं। इस सीजन में अच्छा कारोबार होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में उमड़ी भीड़ से सड़कों पर लगा जाम
शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ बढ़ गई है। शहर के कच्चे क्वार्टर मार्केट में बुधवार को कपड़े, ज्वेलर्स, बर्तन व अन्य दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी रही। सड़कों पर वाहनों की अधिकता के चलते कई मार्गों पर रुक-रुककर जाम लगता रहा। जाम के चलते वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
एडवांस बुकिंग करवा रहे लोग
शादी का सीजन होने की वजह से फूलों की मांग बढ़ गई है। लोग गाड़ी सजवाने के लिए एडवांस में बुकिंग करवा रहे हैं, ताकि समय पर गाड़ी सजाने का काम हो सके। एक हजार से पांच हजार रुपये तक विभिन्न डिजाइन से गाड़ियों को सजाया जा रहा है। फूलों के हिसाब से भी रेट तय किए गए हैं। सबसे ज्यादा डिमांड गुलाब व गेंदे के फूल की है। उसके बाद दोदावरी व माेगरा के फूल मांगे जा रहे हैं। -श्रवण कुमार, दुकानदार।



दिल्ली से मंगवा रहे हैं फूल
शादी का सीजन होने की वजह से स्टेज व गाड़ी सजाने के लिए लोगों ने एडवांस में बुकिंग की है। सीजन में फूलों की कमी न हो, इसके लिए दिल्ली से विभिन्न किस्म के फूल मंगवाए जा रहे हैं। आर्टिफिशियल व असली फूलों से गाड़ी सजाने की बुकिंग मिली है। फूलों के दामों में भी 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। पहले 150 से 200 रुपये प्रति किलो मिलने वाले फूल अब 300 से 400 रुपये में मिल रहे हैं। -जितेंद्र कुमार, दुकानदार

फोटो 10- सोनीपत के मामा-भांजा चौक के पास सजी फूलों की दुकान। संवाद

फोटो 10- सोनीपत के मामा-भांजा चौक के पास सजी फूलों की दुकान। संवाद

फोटो 10- सोनीपत के मामा-भांजा चौक के पास सजी फूलों की दुकान। संवाद

फोटो 10- सोनीपत के मामा-भांजा चौक के पास सजी फूलों की दुकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed