फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Girls protesting over providing low quality food and power shortage in the hostel

छात्रावास में निम्न गुणवत्ता का खाना देने और बिजली किल्लत पर भड़की छात्राओं ने दिया धरना

Fri, 29 Apr 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Girls protesting over providing low quality food and power shortage in the hostel
छात्राओं और महाविद्यालय स्टाफ के साथ मेस में तैयार खाना खाते एसडीएम सुरेंद्र दून। संवाद - फोटो : Sonipat
हिंदू कन्या महाविद्यालय के छात्रावास में रहने वाली छात्राएं बिजली किल्लत और निम्न गुणवत्ता का खाना मिलने पर भड़क गईं और कक्षाओं का बहिष्कार प्राचार्य कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गईं। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें जो खाना दिया जा रहा है उसमें गुणवत्ता तो दूर बीमार करने वाला होता है। उसमें कभी बाल को कभी मक्खियां मिलती हैं। स्वच्छ पेयजल की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान न होने पर उन्हें मजबूरन धरने का रास्ता अपनाना पड़ा। प्राचार्य कार्यालय के सामने धरने पर बैठी छात्राओं ने महाविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि जब तक मांगों को समाधान नहीं होता, तब तक धरना जारी रखेंगी।
विज्ञापन

प्राचार्य कार्यालय के सामने धरने पर बैठी छात्राओं ने कहा कि छात्रावास में करीब 350 छात्राएं रहती हैं। वे प्रति माह मेस के लिए तीन हजार रुपये शुल्क देती हैं, फिर भी उन्हें बेहतर सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई जाती हैं। उन्हें लंबे समय से बिजली किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी से बचने के लिए छात्रावास में कूलर तक की व्यवस्था नहीं हैं। गर्मी के कारण पर्याप्त बिजली न मिलने से कई प्रकार की दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। खाना भी निम्न गुणवत्ता का दिया जा रहा है। खाने में कभी बार बाल तो कभी मक्खियां मिलती हैं। छात्रावास में शुद्ध पेयजल भी नहीं उपलब्ध करवाया जा रहा है। वाटर कूलर में कबूतर तक पड़ा मिला है। यहां परोसे जाने वाले खाने व पानी से कई छात्राएं बीमार हो चुकी हैं। महाविद्यालय प्रबंधन समस्या के समाधान की तरफ ध्यान नहीं दे रहा। मजबूरन उन्हें धरने पर बैठना पड़ा। छात्राओं ने महाविद्यालय प्रशासन से मांग की कि उन्हें बेहतर गुणवत्ता का खाना उपलब्ध करवाया जाए। नया डाइट चार्ट बनाया जाए, पानी व बिजली किल्लत को दूर किया जाए।
विज्ञापन

एसडीएम ने किया निरीक्षण, छात्राओं संग खाया खाना
हिंदू कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के धरने पर जाने की सूचना के बाद हिंदू शिक्षण संस्था के प्रशासक एवं एसडीएम गन्नौर सुरेंद्र दून दोपहर को महाविद्यालय पहुंचे और छात्राओं से मुलाकात की। छात्राओं ने निम्न गुणवत्ता का खाना मिलने, बिजली किल्लत, शुद्ध पेयजल न मिलने संबंधी शिकायतें दीं। जिस पर एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके बाद एसडीएम ने महाविद्यालय में मेस का निरीक्षण किया और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची। इसके बाद एसडीएम ने छात्राओं व महाविद्यालय प्रबंधन के साथ ही मेस में बैठकर खाना खाया। उन्होंने खाना बनाने वालों को भी निर्देश दिए कि खाने की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। एसडीएम ने छात्राओं के लिए पढ़ाई कक्ष में एसी लगाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर सुविधाएं देने का किया जा रहा हरसंभव प्रयास : प्राचार्य
छात्रावास में वीरवार देर शाम बिजली खराब हो गई थी। रात को ही मिस्त्री बुलाकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करवाई गई। रात 11 बजे सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने के बाद ही यहां से गई थीं। सभी छात्राओं को बेहतर सुविधाएं देने का हरसंभव प्रयास किया जाता है। छात्रावास में रहने वाली छात्राओं द्वारा ही खाने का मेन्यू चार्ट बनवाया गया था। उसी के अनुसार खाना बनाया जाता है। छात्रावास के लिए जेरनेटर उपलब्ध है। कुछ समय के लिए उसमें तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसे ठीक करवा दिया गया था। कुछ समय के लिए छात्राओं को बिजली किल्लत का सामना करना पड़ा था। खाने की गुणवत्ता को लेकर जो आरोप हैं, उनकी जांच की जाएगी। अगर किसी बिंदु पर कोई कमी पाई जाती है, तो उसे तुरंत दूर किया जाएगा। -डॉ. नीता मित्तल, प्राचार्य, हिंदू कन्या महाविद्यालय, सोनीपत।

हिंदू कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने कुछ समस्याएं रखी हैं। जिसमें खाने की गुणवत्ता, शुद्ध पेयजल उपलब्ध ना होने व बिजली किल्लत की समस्याएं शामिल हैं। छात्राओं को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। इस बारे में महाविद्यालय प्रबंधन को भी निर्देश दे दिए गए हैं। मेस का निरीक्षण किया गया है, खाने की गुणवत्ता भी जांची गई है। उन्हें भी खाना बनाने की प्रक्रिया में बेहतर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद भी अगर लापरवाही मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -सुरेंद्र दून, प्रशासक, हिंदू शिक्षण संस्था, सोनीपत।

हिंदू कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के धरना देने के बाद पहुंचे एसडीएम गन्नौर सुरेंद्र दून मेस ?

हिंदू कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के धरना देने के बाद पहुंचे एसडीएम गन्नौर सुरेंद्र दून मेस ?- फोटो : Sonipat

हिंदू कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य कार्यालय के सामने धरने पर बैठीं छात्राएं। संवाद

हिंदू कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य कार्यालय के सामने धरने पर बैठीं छात्राएं। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed