{"_id":"67fc0d7237f5b334bb044a06","slug":"girls-mobile-snatched-accused-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1003-135173-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवती का मोबाइल झपटा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवती का मोबाइल झपटा, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 14 Apr 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बाइक सवार झपटमारों ने ड्यूटी से लौट रही युवती का मोबाइल छीन लिया। युवती ने शोर मचाया, मगर आरोपी भागने में कामयाब रहे। कुंडली थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली के नरेला स्थित स्वतंत्र नगर निवासी विकास को गिरफ्तार किया है।
कुंडली निवासी रीतिका ने पुलिस को बताया कि वह 10 अप्रैल को फैक्टरी से ड्यूटी पूरी होने के बाद घर जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उनका मोबाइल झपट लिया। इस पर उन्होंने शोर मचाया, लेकिन झपटमार भाग निकले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास झपटमारों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।