{"_id":"69c6759eeba6a957b70d0fc1","slug":"girl-students-receive-bicycles-at-the-government-senior-secondary-school-sonipat-news-c-197-1-snp1014-151512-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को मिली साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को मिली साइकिल
Sat, 28 Mar 2026 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं कोसाइकिल भेंट करते एसबीआई के अधिकारी। स्रोत : संवा
गोहाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल (सीएसआर) के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से छात्राओं और स्कूल को विभिन्न सुविधाएं दी गईं। इस कार्यक्रम में छात्राओं को 83 साइकिल वितरित की गईं ताकि उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा मिल सके।
इसके साथ ही स्कूल के कामकाज के लिए एक कंप्यूटर सेट प्रिंटर सहित दिया गया। कक्षाओं में सुविधा बढ़ाने के लिए छह छत के पंखे भी स्कूल को उपलब्ध करवाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोनीपत रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र सिंह पहुंचे।
उनके साथ गोहाना मेन ब्रांच के प्रबंधक मोनू गुप्ता और सोनीपत रीजन की मानव संसाधन प्रबंधक ज्योति त्यागी भी मौजूद रहीं। स्कूल की प्राचार्य मंजू ने अतिथियों का स्वागत किया और स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मेहमानों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
प्रोफेसर मंजीता ने स्वागत संबोधन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन अध्यापिका निर्मला ने किया। अतिथियों ने छात्राओं को पढ़ाई में आगे बढ़ने और इस सुविधा का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।