फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gift: New buildings of sub health centers will be constructed in three villages

सौगात : तीन गांवों में बनेंगे उप स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन

Mon, 23 Dec 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gift: New buildings of sub health centers will be constructed in three villages
सोनीपत। जिला के तीन गांवों के ग्रामीणों को जल्द उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन की सौगात मिलेगी। पंचायती राज विभाग की ओर से गांव चिड़ाना, सिरसाढ़ व बुसाना में उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का निर्माण करवाया जाएगा। मुंडलाना ब्लाॅक के तीन गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण पर करीब 2.25 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। तीनों गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनने से करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग ने गांव चिड़ाना, सिरसाढ़ व बुसाना में उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि गांव चिड़ाना में 78.45 लाख रुपये, गांव सिरसाढ़ में 68.73 तो बुसाना में 77.95 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनाया जाएगा। टेंडर प्रकिया पूरी करने के बाद विभाग की ओर से तीनों उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इससे पहले विभाग की ओर तीनों उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण के लिए करीब 2.25 करोड़ रुपये का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया था। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर आवंटित होने के बाद उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण की समय सीमा तय की जाएगी।
विज्ञापन


10 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा
गांव चिड़ाना में उप स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनने से 4300 ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिल सकेंगी। वहीं गांव सिरसाढ़ में उप स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनने से 2300 लोगों व गांव बुसाना में केंद्र के भवन निर्माण से 3500 ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांवों में जल्द उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
मुंडलाना ब्लाॅक के गांव चिड़ाना, सिरसाढ़ व बुसाना में उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का निर्माण करवाया जाना है। तीनों केंद्रों के भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रकिया शुरू कर दी है। टेंडर होने के बाद उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।

- कुलबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed