{"_id":"61abc11749e56d492a6bff97","slug":"general-manager-of-northern-railway-inspected-rail-coach-factory-will-start-after-two-months-sonipat-news-rtk631784235","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने किया रेल कोच फैक्टरी का निरीक्षण, दो माह बाद चालू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने किया रेल कोच फैक्टरी का निरीक्षण, दो माह बाद चालू होगी
विज्ञापन
रेल कोच फैक्टरी में अधिकारियों से जानकारी लेते उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल, सांसद व अन
- फोटो : Sonipat
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने शनिवार को बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित रेल कोच फैक्टरी में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने रेल कोच फैक्टरी में चल रहे कोच रिपेयर के कार्य को तय समय सीमा में पूरा करने आदेश दिए। शनिवार को निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक ने कहा कि फैक्टरी के चालू होने से क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुल सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस रेल कोच कारखाने में रेल के डिब्बों का नवीनीकरण व सुधारीकरण होगा। जिससे आसपास के क्षेत्रों से रेल के डिब्बों को सुधार के लिए दूरदराज के कारखानों में नहीं भेजना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अभी दो महीने तक फैक्टरी को एक निजी कंपनी ट्रायल के तौर पर चलाएगी। ट्रायल सफल होने के बाद रेलवे फैक्टरी को टेकओवर कर इसे विधिवत रूप से शुरू कर देगी।
सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि यह रेल कोच फैक्टरी क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेगी। इस रेल कोच फैक्टरी के साथ में सहायक उद्योग भी स्थापित होंगे जो क्षेत्र के लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार देंगे। इसके बाद महाप्रबंधक आशुतोष गंगल व सांसद ने राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन से फैक्टरी तक जाने वाले ट्रैक का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे जंक्शन पर मिले विश्व स्तरीय सुविधाएं
महाप्रबंधक व सांसद ने रेलवे अधिकारियोें के साथ सोनीपत रेलवे जंक्शन का निरीक्षण किया। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा रेलवे स्टेशनों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने की पहल कर रही है। सोनीपत रेलवे जंक्शन पर भी बेहतर सुविधाएं विकसित करने के लिए वह लगातार रेल मंत्री व अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं। जल्द ही सोनीपत रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जाएगा। इस दौरान विधायक निर्मल चौधरी, डीसी ललित सिवाच सहित रेलवे के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।