{"_id":"6a3d3503f0505a31d70e2503","slug":"garbage-in-the-city-will-now-be-collected-using-vacuum-operated-suction-machines-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155977-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अब शहर में वैक्यूम-ऑपरेटेड गार्बेज सक्शन मशीन से उठेगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अब शहर में वैक्यूम-ऑपरेटेड गार्बेज सक्शन मशीन से उठेगा कूड़ा
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में रेलवे रोड स्थित डंपिंग प्वाइंट पर वैक्यूम-ऑपरेटेड गार्बेज सक्शन मशीन से कूड
सोनीपत। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़कों पर फैले कूड़े-कचरे की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने वैक्यूम-ऑपरेटेड गार्बेज सक्शन मशीन का ट्रायल किया। सफाई का ठेका खत्म होने के कारण प्रभावित हुई व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। कूड़ा उठान के लिए रेलवे रोड स्थित डंपिंग प्वाइंट पर मशीन का परीक्षण किया गया।
ट्रायल के दौरान सड़कों के किनारे पड़े कूड़े-कचरे तथा धूल-मिट्टी को वैक्यूम मशीन की सहायता से साफ किया गया। नगर निगम अधिकारियों और मेयर राजीव जैन की मौजूदगी में मशीन की कार्यक्षमता का परीक्षण किया गया।
मेयर राजीव जैन ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार चुनौतियां बनी हुई हैं। सफाई का ठेका समाप्त हुए 10 दिन हो चुके हैं, जिसके कारण सफाई कार्य प्रभावित हुआ है। इसी स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेने का निर्णय लिया और वैक्यूम-ऑपरेटेड गार्बेज सक्शन मशीन का ट्रायल किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फिलहाल यह पहला परीक्षण है। यदि मशीन का प्रदर्शन संतोषजनक रहता है तो नगर निगम इसकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को प्रस्ताव भेजेगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने और बजट उपलब्ध होने के बाद ऐसी और मशीनें खरीदी जाएंगी।
मेयर ने कहा कि भविष्य में इन मशीनों की मदद से सड़कों के किनारे जमा कचरे को तेजी से साफ किया जा सकेगा, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी। नगर निगम का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से सोनीपत को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।