{"_id":"6872bf984e82f344ae014181","slug":"ganaurs-daughters-won-medals-in-india-open-shooting-sonipat-news-c-17-1-roh1004-689585-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गन्नौर की बेटियों ने इंडिया ओपन शूटिंग में जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गन्नौर की बेटियों ने इंडिया ओपन शूटिंग में जीते पदक
Sun, 13 Jul 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। ओलंपिक इंटरनेशनल शूटिंग अकादमी की बेटियों ने इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। प्रतियोगिता 1 से 10 जुलाई तक उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित की गई थी।
अकादमी की निशानेबाज ऋतु ने जूनियर वर्ग में रजत पदक और सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता है। दिव्यांशी ने सब यूथ वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस सफलता पर कोच प्रदीप कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है।
उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
अभिभावकों ने भी बेटियों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि ये बेटियां आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।