{"_id":"697528b3ba96fc73ea0d66d5","slug":"full-dress-rehearsal-after-the-parade-students-gave-a-cultural-presentation-sonipat-news-c-197-1-snp1003-148666-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फुल ड्रेस रिहर्सल...परेड के बाद विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फुल ड्रेस रिहर्सल...परेड के बाद विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
Sun, 25 Jan 2026 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत पुलिस लाइन में फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान हरियाणवी लोकनृत्य की प्रस्तुति छात्र
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। उपायुक्त सुशील सारवान ने मुख्य अतिथि तिरंगा फहराते हुए राष्ट्रीय पर्व की अग्रिम बधाई दी।
उन्होंने कहा कि हर देशवासी को राष्ट्रीय पर्व में देशभक्ति के जज्बे के साथ हिस्सा लेते हुए अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को स्मरण करना चाहिए। उन्होंने कहा जो बच्चा इस कार्यक्रम में भाग ले रहा है वह पूरे आत्मविश्वास के साथ बेहतरीन प्रस्तुतियां दें।
राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद उपायुक्त ने परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर एसीपी निधि नैन के नेतृत्व में पुलिसकर्मी व होमगार्ड के जवानों ने विद्यार्थियों के साथ मार्च पास्ट किया। गोल्डन हेरियर स्कूल के बैंड ने बुलंद भारत की तस्वीर उकेरी।
विज्ञापन
परेड के बाद पीटी शो का प्रदर्शन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके बाद देशभक्ति के संदेश के साथ सांस्कृतिक समृद्धि लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियां दी गईं। इसकी शुरुआत राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मॉडल टाउन ने की।
इसके बाद द स्प्रिंग इरा पब्लिक स्कूल, रुचि स्पेशल स्कूल, ब्राइट स्कॉलर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा की टीमों ने संस्कृति व देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। अंत में जानकीदास पब्लिक स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रगान गाया।
इस दौरान पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उप पुलिस आयुक्त प्रबिना पी. एसडीएम सुभाष चंद्र, नगराधीश डॉ. अनमोल, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, तहसीलदार कीर्ति, डाॅ. सुभाष सिसोदिया भी मौजूद रहे।
जिलास्तरीय कार्यक्रम में कृषि मंत्री मंत्री फहराएंगे राष्ट्रीय
77वें गणतंत्र दिवस पर होने वाले जिलास्तरीय समारोह का आयोजन पुलिस लाइन में होगा। इसमें कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि होंगे। गोहाना में आयोजित होने वाले समारोह में सोनीपत के विधायक निखिल मदान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। गन्नौर में विधायक देवेंद्र कादियान व खरखौदा में विधायक पवन राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
परेड ग्राउंड के बीच में भरा था पानी, निकलवाया
शुक्रवार को हुई बारिश का पानी परेड ग्राउंड में भर गया था। परेड के लिए जिला प्रशासन की ओर से पानी निकासी की व्यवस्था की गई। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि 26 जनवरी से पहले मिट्टी डालकर मैदान को तैयार कर लिया जाएगा।