{"_id":"448bff537a163eaa49b34c443ef9123c","slug":"froad-case-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे जमा कराने आए व्यक्ति के 71 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे जमा कराने आए व्यक्ति के 71 हजार ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Mon, 16 Nov 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-14 स्थित यूको बैंक में नकदी जमा करवाने आए व्यक्ति के साथ ठगी कर उसके 71 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। जिस पर पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन
शहर की सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी उदित ने सेक्टर-14 पुलिस चौकी में शिकायत दी है कि वह गत 13 नवंबर को यूको बैंक में 71 हजार रुपये जमा करवाने गया था। वहां पर उसे एक युवक मिला। युवक ने पहले उसे फार्म भरने के लिए पेन दिया और बाद में पैसों में रबड़ लगाने के नाम पर उससे नकदी ले ली।
विज्ञापन
इसी दौरान आरोपी नकदी लेकर फरार हो गया। उसने बैंक कर्मियों को मामले से अवगत करवाया। बाद में पुलिस को शिकायत दी गई, जिस पर पुलिस ने जांच के बाद ठगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई आंरभ कर दी।
विज्ञापन
बैंक के व्यक्ति के साथ ठगी करने वाले आरोपी युवक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी की मदद ली जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। -बलवान सिंह, चौकी प्रभारी, सेक्टर-14