Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Free pilgrimage to Varanasi for the elderly in December or January

Sonipat News: बुजुर्गों को दिसंबर या जनवरी में कराई जाएगी निशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा

Sun, 22 Nov 2026 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Free pilgrimage to Varanasi for the elderly in December or January
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विशेष ट्रेन से काशी ले जाने की तैयारी
विज्ञापन

- 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के श्रद्धालु कर सकेंगे आवेदन, परिवार की वार्षिक आय की सीमा 1.80 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत हरियाणा सरकार प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को निशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा करवाएगी। इसके लिए दिसंबर या जनवरी में विशेष ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है। यात्रा पर जाने के इच्छुक पात्र श्रद्धालुओं से आवेदन आमंत्रित करने के लिए जल्द ही पोर्टल खोला जाएगा। इसके बाद पात्र लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगामी दिनों में विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। रेल यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को पर्यटक किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। योजना का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालु उठा सकेंगे। इसके लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। पात्रता पूरी करने वाले इच्छुक श्रद्धालु पोर्टल खुलने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकार की ओर से यात्रा की तारीख और आवेदन संबंधी अन्य जानकारी पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed