फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four players from the district played an important role in the Hockey Asia Cup winning team.

Sonipat News: हॉकी एशिया कप विजेता टीम में जिले के चार खिलाड़ियों ने निभाई अहम भूमिका

Tue, 17 Dec 2024 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Four players from the district played an important role in the Hockey Asia Cup winning team.
फोटो 43- सोनीपत स्थित प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी की विजेता खिलाड़ी एशिया कप जीतने के बाद ट्रॉफी द
सोनीपत। जूनियर महिला हॉकी एशिया कप में जिले की चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एशिया विजेता बनाने में जिले की चार खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। एशिया कप 7 से 15 दिसंबर तक ओमान के मस्कट में आयोजित की गई थी। इसमें भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में चीन को हराकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

भारतीय टीम की पूर्व कप्तान एवं द्रोणाचार्य अवाॅर्डी प्रीतम सिवाच ने बताया कि जूनियर एशिया कप में सोनीपत की निधि (गोल कीपर), कनिका सिवाच, मनीषा व साक्षी राणा (उप कप्तान) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। चारों खिलाड़ी प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी में अभ्यास करती थी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कनिका सिवाच ने एकमात्र फील्ड गोल दागा। निर्धारित समय तक चीन व भारतीय टीम बराबरी पर रही। जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में भारतीय टीम की तरफ से साक्षी व कनिका ने गोल दागे। जिसकी मदद से भारतीय टीम ने चीन की टीम काे 3-2 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चारों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों के स्वर्ण पदक जीतने से अकादमी में जश्न का माहौल है। भारतीय जूनियर टीम ने लगातार दूसरी बार विजेता का खिताब को जीता है। पिछले वर्ष की चैंपियन भारतीय टीम में भी अकादमी की दो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में कनिका सिवाच ने आठ गोल व उप-कप्तान साक्षी राणा ने तीन गोल दागे। विजेता खिलाड़ियों काे प्रशिक्षक प्रेम सिंह, जितेंद्र, अधिवक्ता रविंद्र व अन्य ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed