{"_id":"61a3ceefe72fd30ef57110fb","slug":"four-players-from-sonipat-selected-for-national-football-competition-sonipat-news-rtk6312045191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत से चार खिलाड़ी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत से चार खिलाड़ी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित
विज्ञापन
राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में चयनित नेहा। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए सोनीपत के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें तीन लड़के व एक लड़की शामिल है। हरियाणा फुटबॉल संघ के तत्वावधान में अक्तूबर माह में हुए ट्रायल व प्रशिक्षण शिविर के दौरान चारों खिलाड़ियों का चयन किया गया।
जिला फुटबॉल महासंघ के महासचिव नरेश कुमार मलिक ने बताया कि सोनीपत के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब जिले के चार खिलाड़ियों का एक साथ राष्ट्रीय टीम में चयन किया गया है। राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता संतोष ट्राफी के लिए सोनीपत से पंकज, आशीष व अतुल का चयन किया गया है। संतोष ट्रॉफी प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 1 दिसंबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा।
नरेश कुमार मलिक ने बताया कि केरल में आयोजित होने वाली लड़कियों की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए सोनीपत की नेहा का चयन किया गया है। जिला फुटबॉल संघ के प्रधान कुलदीप सिंह सोलंकी व कोषाध्यक्ष नरेश वर्मा ने एसएम हिंदू फुटबॉल अकादमी में चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान हरियाणा फुटबॉल संघ प्रधान सूरजभान, महासचिव ललित चौधरी, सहसचिव डॉ. रमण, अरविंद, मोहित, राजेश, अंकुश, आशीष, सुरेंद्र, रणजीत सिंह, रणबीर अहलावत, सुनील कुमार मौजूद रहे।

राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में चयनित खिलाड़ी पंकज, आशीष व अतुल।. संवाद- फोटो : Sonipat
विज्ञापन